एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'भगवान भरोसे चल रही बिहार सरकार...', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान- पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन

Akhilesh Prasad Singh: अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन से चार 'आशीर्वाद प्राप्त' अधिकारी ही चला रहे हैं. बिहार में सरकार भगवान भरोसे चल रही है.

Akhilesh Prasad Singh Targeted Bihar Government: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने शनिवार को बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार भगवान भरोसे चल रही है और यहां आम जनता की छोड़िए कैबिनेट मंत्रियों को भी कोई सुनने वाला नहीं है.

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने क्या कहा?

पटना में एक प्रेस वार्ता में अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन से चार 'आशीर्वाद प्राप्त' अधिकारी ही चला रहे हैं. 'हल्ला बोल' के संयोजक अनुपम कुमार को सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह ने कहा कि रोज के अखबारों की खबरें पढ़ने के बाद समझ आती है कि बिहार में शासन प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है और जिसे जैसे मन वैसे सरकारी संरक्षण में काम किया जा रहा है.

उन्होंने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन सहनी के उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा, 'राजधानी छोड़कर दरभंगा में बैठ गया हूं, क्योंकि उनके विभाग के अपर मुख्य सचिव के जरिए कोई फाइल ही नहीं भेजा जाता है' ये बताने के लिए काफी है कि राज्य में सरकार के मंत्रियों की भी सुनवाई नहीं है, तो जनता की कौन सुनें.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में चुनाव चल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार से झारखंड के लिए बीच चुनाव में घोषणा कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनावी साल है और ऐसे में इस साल राज्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जरिए लगातार घोषणाएं ही होंगी, जो धरातल पर कभी नहीं उतरती हैं.

'हल्ला बोल' के संयोजक ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

सदस्यता ग्रहण करने के बाद 'हल्ला बोल' के संयोजक अनुपम कुमार ने कहा कि उनके साथ 55 केंद्रीय सदस्यों और सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कर्मठता और संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: चिराग पासवान को पुराना पार्टी कार्यालय मिलना संयोग है या प्लान? प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget