एक्सप्लोरर

विशेष राज्य की मांग लेकर कांग्रेस और RJD का प्रदर्शन, कहा- 'हम लोगों के साथ आएं CM नीतीश कुमार'

Bihar Special State Status News: महागठबंधन के विधायकों का कहना है कि विशेष राज्य के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बिहार के साथ विश्वासघात किया. अगर नहीं मिलता है तो नीतीश केंद्र सरकार से समर्थन वापस लें.

Bihar Special State Status: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है. केंद्र की ओर से बीते सोमवार को लिखित रूप से यह बात बता दी गई. अब बिहार में विपक्ष नीतीश सरकार को घेर रही है. मंगलवार (23 जुलाई) को मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर महागठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस, आरजेडी ने नीतीश कुमार को घेरा. झुनझुना बजाकर और बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. कहा कि बजट में इसको लेकर ऐलान हो.

'केंद्र सरकार से समर्थन वापस लें नीतीश कुमार'

विधानसभा परिसर में आरजेडी विधायक मुकेश रोशन, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र, कांग्रेस विधायक राजेश राम से एबीपी न्यूज़ ने बातचीत की. महागठबंधन के विधायकों का कहना है कि विशेष राज्य के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बिहार के साथ विश्वासघात किया. अगर नहीं मिलता है तो नीतीश केंद्र सरकार से समर्थन वापस लें. बीजेपी से गठबंधन तोड़ें. हम लोगों के साथ आएं. हम लोग विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर उनका समर्थन करेंगे. केंद्र सरकार ने बिहार को ठगने और झुनझुना थमाने का काम किया.

'केंद्र सरकार ने बिहार को पकड़ा दिया झुनझुना'

उधर बक्सर से कांग्रेस के विधायक मुन्ना तिवारी भी नीतीश कुमार पर खूब बरसे. कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी भी मंगलवार को झुनझुना लेकर बिहार विधानसभा पहुंचे. उन्होंने कहा कि केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया है. इसलिए झुनझुना लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को झुनझुना देंगे. केंद्र सरकार ने बिहार को झुनझुना पकड़ा दिया है.

बता दें कि बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है. सदन में विपक्ष के नेताओं ने विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार को घेरा. सदन के अंदर नारा लगाने लगे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा. पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें- बिहार में पूर्व मंत्री की बहू का कारनामा, प्रेमी को पाने के लिए दे दी हत्या की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget