एक्सप्लोरर

'प्रस्तावना विवाद पर चुप्पी तोड़ें नीतीश कुमार', बिहार के सीएम को कांग्रेस सांसद की चुनौती

CM Nitish Kumar: कांग्रेस नेता ने कहा कि होसबाले की टिप्पणी संविधान को खत्म करने का भाजपा का एक संगठित प्रयास है. उन्होंने आरोप लगाया भाजपा नफरत फैला रही है.

Congress MP Nasir Hussain: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आपत्ति पर अपनी चुप्पी तोड़ने की चुनौती दी. हुसैन ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस, भाजपा-आरएसएस की ‘साजिश’ को कभी सफल नहीं होने देगी.

आरएसएस महासचिव के बयान पर मचा है बवाल

कुछ दिनों पहले आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा का सुझाव देकर फिर से बहस को जन्म दे दिया. हुसैन ने कहा, ‘‘यह सर्वविदित तथ्य है कि भाजपा-आरएसएस संविधान के खिलाफ है. यह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को नष्ट करने की साजिश है, जिसे आरएसएस-भाजपा लंबे समय से रच रहे हैं. कांग्रेस भाजपा-आरएसएस की साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी.’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘समाजवादी पृष्ठभूमि से आने वाले जदयू सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. उन्हें इसका विरोध करना चाहिए या फिर अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर देना चाहिए.’’ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सहयोगी है.

कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने कहा कि होसबाले की टिप्पणी संविधान को खत्म करने का भाजपा के जरिए एक संगठित प्रयास है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नफरत फैला रही है और सामाजिक विभाजन पैदा कर रही है. पार्टी विकास और राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती. वे (भाजपा-आरएसएस) लोगों का ध्रुवीकरण करने और नफरत फैलाने के लिए लगातार एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं.’’

यहां गांधी मैदान में आयोजित वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले हुसैन ने कहा, ‘‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण, उन्होंने अपना संदेश भेजा.’’

ये भी पढ़ें: Moharram 2025: बिहार के इस गांव के ऐतिहासिक इमामबाड़े में पहुंचे राज्यपाल, कहा- इमाम हुसैन की शहादत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget