एक्सप्लोरर

Katihar Police Firing: 'हम सरकार का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन…', कटिहार की घटना पर कांग्रेस विधायक खूब बोले

Shakeel Ahmed Khan: कांग्रेस पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिलने बारसोई जा रहा है. शकील अहमद खान ने कहा कि घटना कहां और किस स्थिति में हुई इसकी भी जांच करेंगे.

पटना: कटिहार के बारसोई में हुए गोलीकांड पर कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed Khan) ने बड़ा बयान दिया है. बारसोई में गोली लगने से दो लोगों की हुई मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहा है. शकील अहमद खान ने शुक्रवार (28 जुलाई) को कहा कि घटना कहां और किस स्थिति में हुई इसकी भी जांच करेंगे. हम सरकार का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए यह जांचना भी महत्वपूर्ण है कि क्या जिला प्रशासन या उप-विभाग प्रशासन ऐसी गलती करता है.

इसके पहले शकील अहमद खान ने गुरुवार को भी बड़ा बयान देते हुए कहा था कि बिजली की समस्या को लेकर लोग हफ्तों से आक्रोशित हैं, सवाल-जवाब कर रहे हैं, धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं तो प्रशासन को तो उसकी तैयारी करनी चाहिए थी. आपने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई है, तो इसलिए ये पुलिस प्रशासन की विफलता है. दो लोगों की जान चली गई है. एक व्यक्ति अस्पताल में है.  

'साफ-साफ बताएं कि 24 घंटे की बिजली कब आएगी'

कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि मृतकों के परिजनों को ठीक ढंग से सांत्वना दी जाए. बिजली के हालात जिस तरह के हैं उसको जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास हो. इतना ही नहीं बल्कि साफ-साफ बताया जाए कि कितने महीने में 24 घंटे तक की बिजली आएगी या इतने सालों में आएगी.

शकील अहमद खान ने कहा कि हमलोग सरकार में हैं तो इसके लिए जिम्मेदार हैं. हमको ये बताना पड़ेगा कि इतनी मात्रा में बिजली नहीं मिलती है. बिहार एक गरीब राज्य है तो हमको बिजली 24 घंटे लगातार नहीं मिल सकती है. जब तक ये बात हम जनता को बताते नहीं हैं तब तक लोगों के अंदर का रोष खत्म नहीं होगा. लोगों को लगता है कि इंजीनियर ने काट दिया या विभाग ने काट दिया. ऐसे में जो घटना हुई है उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए. निर्दोष को न फंसाया जाए. जिस तरह से बल का प्रयोग किया गया उसके और भी रास्ते थे. जिसकी जान चली गई वह वापस नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें- Katihar Police Firing: कटिहार गोलीकांड पर एक्शन में आई नीतीश सरकार, DM और SP से मांगी गई संयुक्त जांच रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget