एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेताओं का दावा- बिहार चुनाव में नहीं होगा बाबरी मामले पर फैसले का असर, ये है वजह

बिहार में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''पार्टी ने संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर प्रतिक्रिया दी है.''

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बाबरी विध्वंस मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले को लेकर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी. साथ ही, पार्टी के कई नेताओं ने दावा किया कि बीजेपी के प्रयास करने पर भी इस मुद्दे का बिहार विधानसभा चुनाव में असर नहीं होगा. फैसला आने के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह पिछले साल आये सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रतिकूल है और संविधान, सामाजिक सौहार्द व भाईचारे में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति उम्मीद करता है कि इस 'तर्कविहीन निर्णय' के विरुद्ध प्रांतीय व केंद्र सरकार उच्च अदालत में अपील दायर करेगी.

कांग्रेस के इस रुख के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''संवैधानिक परिपाटी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और वैचारिक प्रतिबद्धता के चलते हमने यह रुख अपनाया है. इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखना उचित नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि इस फैसले का बिहार चुनाव में कोई असर नहीं होगा.''

यह बिहार के लोगों के लिए मुद्दा नहीं है- कांग्रेस

बिहार में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''पार्टी ने संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर प्रतिक्रिया दी है. हमारा मानना है कि इसे बिहार चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. यह बिहार के लोगों के लिए मुद्दा नहीं है.'' बाबरी मामले पर फैसले के दिन कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों के बीच कांग्रेस मुख्यालय पर टिकट के आकांक्षी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. इनमें से कई लोग इस फैसले की चर्चा करते देखे गए.

बिहार की सीतामढ़ी सीट से टिकट के आकांक्षी मोहम्मद शम्स शाहनवाज ने कहा, ''इस फैसले से कांग्रेस के लिए मायूस होने वाली कोई बात नहीं है. बीजेपी का काम है कि वह इस तरह के मुद्दों को चुनाव में हवा देगी, लेकिन बिहार प्रेम और सद्भाव की भूमि है, वहां बांटने की राजनीति सफल नहीं होगी.'' विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने की उम्मीद लगाए मधुबनी से कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राजीव कुमार का कहना है, ''बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का 15 साल का कामकाज, कोरोना संकट और बाढ़ जैसे मुद्दे होंगे. लेकिन बीजेपी जरूर कोशिश करेगी कि अयोध्या और बाबरी जैसे मुद्दों को हवा दी जाए.''

कांग्रेस के इस कड़े रुख की ये है वजह

उधर, कांग्रेस के इस कड़े रुख के बारे में पूछे जाने पर 'सेंटर फॉर स्टडी ऑफ द डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) के निदेशक संजय कुमार ने कहा, ''आम तौर पर कांग्रेस इस तरह के मुद्दों पर सधी हुई प्रतिक्रिया देती है, लेकिन इस बार उसने कड़ा रुख अपनाया है. निश्चित तौर पर उसने बिहार के अल्पसंख्यक मतदाताओं को एक संदेश देने की भी कोशिश की है.''

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी. चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद भी अब तक कांग्रेस और राजद के बीच सीटों के तालमेल को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: महागठबंधन में सीट शेयरिंग की कवायद हुई तेज, जानें- कहां फंस रहा है पेंच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget