एक्सप्लोरर

पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संविधान सुरक्षा सम्मेलन को किया संबोधित, जानें क्या कुछ कहा?

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीति हलचल तेज हो गई है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे. यह आयोजन संविधान के महत्व, उसकी सुरक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों पर चर्चा के लिए किया गया है. कार्यक्रम के दौरान गेट पर मीडिया के लिए विशेष पास जारी किए गए, जो भारतीय संविधान के पहले पन्ने के डिज़ाइन पर आधारित थे. लाल रंग के इस पास पर एक तरफ़ “The Constitution of India” और दूसरी तरफ़ सम्मेलन की जानकारी अंकित थी.

कार्यक्रम में केवल कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया गया, जिससे स्पष्ट है कि यह एक आंतरिक संवाद पर केंद्रित आयोजन था. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए इसके संरक्षण और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया. सम्मेलन के जरिए संविधान की बुनियादी धाराओं और उनकी प्रासंगिकता पर कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया. मीडिया की एंट्री नियंत्रित होने के बावजूद, सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और संविधान की सुरक्षा को लेकर चर्चा ने कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश का मंच बना दिया.

राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासत तेज
वहीं बिहार में राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. मंत्री शिवेश राम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर का अपमान किया है. देश के पहले पीएम राजेंद्र प्रसाद को अपमानित करके अंतिम समय में उन्हें पटना भेजने का काम कांग्रेस ने किया. बीपी सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम किया गया. बीजेपी प्रवक्ता  प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात करके घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. कम्युनिस्टों के साथ कांग्रेस ने अंबेडकर को चुनाव हराने का काम किया. अंबेडकर से किए गए बर्ताव को लेकर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं...’, प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों को देखकर क्या बोल गए CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget