एक्सप्लोरर

'देश डीलर के हाथ में...', बिहार से कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर करारा हमला, कहा- हम कहीं भी सुरक्षित...

कन्हैया कुमार ने कहा कि हम कहीं भी सुरक्षित नहीं है. कुंभ में जाते हैं, तो भगदड़, ट्रेन में बैठते हैं तो एक्सीडेंट, सड़क पर चलते हैं तो हादसा और प्लेन में सफर करते हैं. जान गंवानी पड़ती है.

Kanhaiya Kumar: सुपौल में कांग्रेस की ओर से सामाजिक न्याय यात्रा के तहत एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम शामिल हुए. सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में कन्हैया कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की. अपने तीखे बयान में उन्होंने कहा, देश अब लीडर के हाथों में नहीं है, बल्कि डीलर के हाथों में है, जो देश की संपत्तियों का सौदा कर रहे हैं.

कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

कन्हैया कुमार ने कहा कि समाज को समानता की ओर ले जाना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य है. उन्होंने देश की मौजूदा हालात को लेकर कहा, आज हम कहीं भी सुरक्षित नहीं है. कुंभ में जाते हैं, तो भगदड़, ट्रेन में बैठते हैं तो एक्सीडेंट, सड़क पर चलते हैं तो हादसा और प्लेन में सफर करते हैं. जान गंवानी पड़ती है. फिर भी अंधभक्त कहते हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है.

कन्हैया कुमार ने निजीकरण पर हमला करते हुए कहा, आज ट्रेनें बिक रही हैं, प्लेन बिक रहे हैं, देश की संपत्तियां औने-पौने दाम पर कुछ खास दोस्तों को बेची जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि देश में चुनावों की चर्चा गलत दिशा में जा रही है. हर कोई पूछ रहा है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन सवाल यह होना चाहिए कि क्या हमारे लिए स्कूल बनेगा? क्या अस्पताल बनेगा? क्या सड़क बनेगी? अगर ये नहीं होगा, तो कौन मुख्यमंत्री बना या प्रधानमंत्री बना, इससे क्या फर्क पड़ता है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान

कन्हैया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सिर्फ सुपौल की पांच विधानसभा सीटों पर नहीं, बल्कि पूरे बिहार की 243 सीटों पर सामाजिक परिवर्तन का बिगुल बजाएं. उन्होंने कहा, "प्रत्याशी कौन है, चुनाव चिन्ह क्या है? ये नहीं देखना है. ये देखना है कि इस देश में एक संघर्ष चल रहा है. अन्याय बनाम न्याय का. 

उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, सरकार गरीबों से टैक्स वसूलती है और अमीरों का कर्ज माफ कर देती है. 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बड़े उद्योगपतियों का माफ किया गया है और गरीबों से कहा जाता है कि सड़क बनाने के लिए पैसा नहीं है, अस्पताल के लिए फंड नहीं है, शिक्षा और रोजगार के लिए बजट नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: पटना में मंच पर भेड़ को घुमाते दिखे तेजस्वी यादव, फिर लेकर गए राबड़ी आवास, देखने वाले रह गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget