एक्सप्लोरर

बिहार में 'दोस्ती', पश्चिम बंगाल में खिलाफ, तेजस्वी यादव के फैसले से खुश नहीं है कांग्रेस

आरजेडी का तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देना बिहार कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आया है. लेकिन आरजेडी के एक नेता कहते हैं कि तेजस्वी यादव पार्टी के विस्तार के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.

पटना: वैसे तो विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं, लेकिन उसकी गूंज बिहार की सियासत में भी सुनाई दे रही है. पश्चिम बंगाल में अभी तक जो तस्वीर उभरी है उसके मुताबिक तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी अकेले-अकेले चुनावी मैदान में है जबकि कांग्रेस ने वामपंथी दलों के साथ दोस्ती कर ली है. इधर, बिहार और झारखंड में कांग्रेस से वफादारी निभाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मदद देने की घोषणा कर दी है. आरजेडी के इस निर्णय को बिहार के कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे हैं.

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम कर बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी है. इसके बाद बिहार की सियासत भी गर्म हो गई है. आरजेडी के इस निर्णय से बिहार के कांग्रेसी भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं. आरजेडी के एक नेता कहते हैं कि तेजस्वी यादव पार्टी के विस्तार के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. कठिन परिश्रम के बाद भी बिहार हाथ से निकल जाने के बाद आरजेडी देश के दूसरे भागों में विस्तार की कोशिश तेज कर दी है. पार्टी नेता तेजस्वी यादव की नजर असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव पर है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले दलों के साथ आगामी विधान सभा चुनाव लड़ेगी.

आरजेडी असम चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने अपने दो दिनों की असम यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए आरजेडी इसी गठबंधन के साथ असम चुनाव में उतरेगी. आरजेडी असम में पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि आरजेडी की लोकप्रियता बढ़ी है. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दक्षिण सहित अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हैं. आरजेडी पहले भी असम चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है. उन्होंने कहा कि समान विचारधार वाली पार्टियों के साथ आरजेडी पहले भी गठबंधन करती रही है, आगे भी करेगी.

इधर, देखा जाए तो कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस को रोकने के लिए हर जतन कर रही है. सूत्र कहते हैं कि कांग्रेस और आरजेडी की मंजिल बीजेपी के विस्तार को रोकना है, लेकिन दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. आरजेडी के नेता कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही बीजेपी को रेाक सकती है जबकि कांग्रेस बीजेपी को रोकना तो चाहती है लेकिन वह खुद मजबूत होना भी चाहती है.

आरजेडी का यह कदम अप्रत्याशित है- कांग्रेस

इधर, आरजेडी का तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देना बिहार कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आया है. कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा कहते हैं कि हमारे प्रयास शुरू से थे कि बिहार की तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टियां पश्चिम बंगाल में एक साथ आकर बीजेपी और ममता को रोकें. इन दलों के खिलाफ काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि आरजेडी नेतृत्व ने इस मसले पर बिना कांग्रेस से कोई बात किए अपना फैसला ले लिया. शर्मा कहते हैं आरजेडी का यह कदम अप्रत्याशित है.

इधर, बीजेपी के नेता भी इस पर कटाक्ष कर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद कहते हैं, "तेजस्वी यादव का मन और दिल बिहार में नहीं लगता है इसीलिए उनको राष्ट्रव्यापी पॉलिटिकल टूरिज्म का प्लान बनाते रहते हैं. पॉलिटिकल टूरिज्म के मामले में तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कंपीटिशन करना चाहते हैं जो फिलहाल एक नंबर पर हैं. साथ ही आरजेडी का मकसद कांग्रेस को दबाव में डालकर बिहार में पिछलग्गू बनाए रखना है."

यह भी पढ़ें-

बिहार में 24 घंटे के भीतर बैंक लूट की दूसरी घटना, अब SBI से लूटे गए इतने लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget