एक्सप्लोरर

CM नीतीश का निर्देश, RT-PCR प्रक्रिया से हो कोरोना जांच, 24 घंटे के अंदर मिल जानी चाहिए रिपोर्ट

सीएम नीतीश ने कहा कि अभी स्कूल खुले रहेंगे और बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी. स्कूलों में सभी जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए.

पटना: कोरोना संक्रमण के सेकेंड वेव से बचने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह से सतर्क है. परिस्थिति को नियंत्रित रखा जाए, इस बाबत हर प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सीएम नीतीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली का पर्व है. राज्य के बाहर रह रहे बिहारी घर आएंगे, ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी रखें और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी सचेत करें. वहीं, किसी भी पर्व, उत्सव या आयोजनों में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हों और सभी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.

कोरोना जांच को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में कम से कम 70 प्रतिशत कोरोना जांच आरटीपीसीआर की प्रक्रिया से होनी चाहिए. वहीं, आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जानी चाहिए, इसमें देरी नहीं होनी चाहिए. साथ ही कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को और बढ़ाएं. सभी हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और पुलिसकर्मियों का टीकाकरण तेजी से करायें. इससे कोई भी वंचित न रहे. सभी पेंशनधारियों का भी टीकाकरण अवश्य करवायें.

हाई लेवल मीटिंग के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि अभी स्कूल खुले रहेंगे और बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी. स्कूलों में सभी जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए. लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें. मास्क का अवश्य प्रयोग करें.

यह भी पढ़ें - 

बेरोजगारी के विरोध में 23 मार्च को बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे तेजस्वी, युवाओं से की ये अपील नीतीश कुमार के मंत्रियों के बचाव में उतरे सुशील मोदी, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget