एक्सप्लोरर

CM नीतीश का अधिकारियों को 'टास्क', पता करें बिहार में कितने लोगों ने छोड़ी शराब? यहां जानें- पुराना डेटा

सीएम ने कहा कि यह ध्यान रहे कि शराब के वास्तविक धंधेबाज बचने न पाएं. ड्रोन, मोटर बोट, स्वान दस्ता आदि की मदद से छापेमारी कार्य को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देते रहें, जिससे कोई भी धंधेबाज बच नहीं पाए. 

पटना: बिहार सरकार शराबबंदी कानून (Prohibition law) की हो रही आलोचनाओं के बावजूद पीछे हटने के मूड में नहीं है. इस बीच, सरकार शराबबंदी के दौरान शराब छोड़ने वालों का आकलन कराने की तैयारी में है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी दिए हैं. शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर इस कानून को सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है.
 
बैठक में सीएम नीतीश ने दिए निर्देश
 
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में शराबबंदी के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सोमवार को शराबबंदी के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि पहले कराए गए आकलन से पता चला था कि एक करोड़ 64 लाख लोगों ने शराबबंदी के बाद शराब का सेवन करना छोड़ दिया है. फिर से इसका आंकलन कराएं कि अब इसकी संख्या कितनी बढ़ी है.
 
 
मुख्यमंत्री ने गड़बड़ी करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है. शराब माफियाओं को ध्वस्त करने का निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि यह ध्यान रहे कि शराब के वास्तविक धंधेबाज बचने न पाएं. ड्रोन, मोटर बोट, स्वान दस्ता आदि की मदद से छापेमारी कार्य को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देते रहें, जिससे कोई भी धंधेबाज बच नहीं पाए.
 
गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें
 
उन्होंने पुलिस और मद्य निषेध विभाग को संयुक्त रूप से पूरी मुस्तैदी से काम करने, शराबबंदी से जुड़े मामलों के ट्रायल में तेजी लाने और जब्त शराब का विनष्टीकरण तेजी से करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शराबबंदी को लेकर थानों द्वारा की जा रही कार्रवाई की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें और गड़बड़ी करने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग यह मानते हैं कि शराब बुरी चीज है. कई दूसरे राज्यों के लोग भी अपने यहां शराबबंदी लागू करना चाहते हैं. बिहार में शराबबंदी का क्रियान्वयन सफल तरीके से किया जा रहा है. अन्य राज्यों के लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से इसके बारे में जानकारी दें. उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार के लोगों को काफी फायदा हो रहा है.
 
यह भी पढ़ें -
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget