एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर CM नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा ?

सीएम नीतीश ने कहा कि इमरजेंसी के शिकार हम सब लोग हुए थे. हमलोग उस समय युवा अवस्था में थे. उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन चला था.

पटना: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इमेरजेंसी वाले बयान ने पूरे देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. सभी पार्टियों के नेता उनके बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने भी राहुल गांधी के बयान पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पहले से ही सबको मालूम है कि देश में इमरजेंसी लगाना गलत था.

सीएम नीतीश ने कहा कि इमरजेंसी के शिकार हम सब लोग हुए थे. हमलोग उस समय युवा अवस्था में थे. उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन चला था. इमरजेंसी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुयी थी. इस दौरान इमरजेंसी के नाम पर लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था.

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को पराजित कर अपना संदेश दे दिया था कि देश कांग्रेस के विरोध में है. जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होकर देश की सभी विपक्षी पार्टियों ने एक साथ आकर जनता पार्टी का गठन किया था. इसके बाद केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी थी. राहुल गांधी ने आज जो कुछ भी कहा है, यह उनका निजी विचार है.

बिहार की जेलों में आज एक साथ हुई छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल के अंदर की सभी चीजों पर नजर रखना जरूरी है. समीक्षा बैठक के दौरान हम इन चीजों की जानकारी लेते रहते हैं कि कहां क्या स्थिति है. जेल का संचालन कैसे हो रहा है, जेल के अंदर क्या गतिविधि चल रही है, इसको कभी-कभी देखना जरूरी होता है. इसी को लेकर जेलों में छापेमारी की जाती है. यह बहुत ही जरूरी है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों के समक्ष जो तथ्य सामने आये हैं, उस पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुई बातचीत में राहुल गांधी ने कहा है कि वह कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी, देश को उसका संविधान दिया और समानता के लिए खड़ी हुई. आपातकाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह एक गलती थी. बिलकुल, वह एक गलती थी. और मेरी दादी (इंदिरा गांधी) ने भी ऐसा कहा था.'

यह भी पढ़ें -

RJD सांसद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'उस पार्टी ने लोकतंत्र को खत्म करने की ली है सुपारी'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget