एक्सप्लोरर

Watch: बीजेपी पर बरसे CM नीतीश, पूछा- ये कौन सा स्वभाव? जैसे ही अलग हुए हमारे विधायकों को तोड़ लिया

Nitish Kumar Statement on BJP: नीतीश कुमार ने कहा कि परसों रात में मणिपुर के जेडीयू विधायकों से बात हुई थी. सभी छह विधायक पटना आने वाले थे. इससे पहले ही बीजेपी ने तोड़ लिया.

पटना: मणिपुर में जेडीयू (JDU) के छह में से पांच विधायकों के बीजेपी (BJP) में शामिल होने पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) शनिवार को बीजेपी पर खूब बरसे. नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम लोग एनडीए में थे तब मणिपुर में बीजेपी ने हमारे एक भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया. जैसे ही अलग हुए हमारे विधायकों को तोड़ लिया. परसों रात में मणिपुर (Manipur) के जेडीयू विधायकों से बात हुई थी. सभी छह विधायक पटना आने वाले थे. उससे पहले ही हमारे पांच विधायकों को बीजेपी की ओर से तोड़ लिया गया. धन का प्रयोग हुआ है.

नीतीश कुमार ने कहा कि ये कौन सा स्वभाव है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं. जबरदस्ती दूसरी पार्टी के विधायकों को अपनी तरफ बीजेपी कर रही है. संविधान यह सब की अनुमति नहीं देता. इससे विरोधी पार्टियां खत्म नहीं होगी. सभी विपक्षी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए. बहुत अच्छा परिणाम आएगा. दो दिन बाद दिल्ली जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Patna News: शिक्षक अभ्यर्थी को बेरहमी से मारने वाले 'लाठीबाज एडीएम' केके सिंह पाए गए दोषी, आ गई जांच रिपोर्ट

 

छह विधायक थे जेडीयू के पास

बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने इस साल मार्च में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे. छह सीट पर जीत मिली. बीजेपी में शामिल होने वाले जदयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार है. एक विधायक ने जेडीयू का साथ नहीं छोड़ा है.

दिल्ली जा रहे हैं सीएम

सीएम नीतीश पांच सितंबर को दिल्ली जा रहे हैं. विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे. उसी मिशन के तहत दिल्ली जा रहे हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी समेत विपक्ष के सभी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. वहीं जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज बैठक है. कल राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. नीतीश के पीएम पद की उम्मीदवारी पर फैसला हो सकता है. इसके ठीक बाद नीतीश दिल्ली यात्रा पर जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP के खिलाफ CM नीतीश कुमार का 'दिल्ली मिशन', विपक्ष के नेताओं एकजुट करने का मास्टर प्लान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget