एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार ने आरजेडी शासनकाल पर साधा निशाना, कहा- पहले अटकी रहती थीं कई परियोजनाएं

सिंचाई और बाढ़ प्रक्षेत्र की योजनाओं का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि बिहार में जल्द फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बनेगा.

पटना: सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को सिंचाई विभाग के 30 योजनाओं का एक साथ ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा, " गंगाजल को गया तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. पहले सिंचाई की परियोजनाएं अटकी रहती थीं. हमलोगों को मौका मिला तो 15 वर्षों में 4 लाख 06 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन किया.

सिंचाई और बाढ़ प्रक्षेत्र की योजनाओं का सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि बिहार में जल्द फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बनेगा. उन्होंने कहा कि मिशन मोड में जल-जीवन-हरियाली योजनाएं चल रही हैं. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सारे काम किए जा रहे हैं. राज्य के खजाने पर सबसे पहला हक आपदा पीड़ितों की हैं.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में पहले सिंचाई की परियोजनाएं अटकी रहती थीं. समय से कोई काम पूरा नहीं होता था. हमलोगों को मौका मिला तो 15 वर्षों में 4 लाख 06 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन किया गया. इसके अलावा बड़े पैमाने पर ह्रासित क्षमता को पुनर्स्थापित किया गया.

इस मौके पर विभाग के कार्यों की सीएम नीतीश कुमार ने जमकर तारीफ भी की. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में जल संसाधन विभाग की बड़ी भूमिका है. बाढ़ और सूखा बिहार की बड़ी समस्या है. बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार राज्य हैं, जिस कारण इसकी चुनौती काफी होती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा जल को गया में पहुंचाने की योजना का भी जिक्र किया और कहा कि मोकामा के पास से राजगीर होते हुए गया तक गंगाजल पहुंचाने के काम पर तेजी से काम हो रहा है. इसलिए राजगीर और गया वाटर स्टोरेज के लिए भी जगह चिन्हित किया जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि बरसात के चार महीने गंगा का पानी गया जाएगा शेष दिनों के लिए स्टोर रहेगा.

उन्होंने बिहार की 73 प्रतिशत आबादी बाढ़ से प्रभावित होने की बात करते हुए कहा कि अभी भी कृषि पर 76 प्रतिशत लोग निर्भर हैं. बिहार की 89 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है. बाढ़ के कारण बिहार को ज्यादा क्षति होती है. राज्य की सड़कें बर्बाद हो जाती है. उसे ठीक करने में ज्यादा खर्च होता है. हमारी सरकार पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम कर रही है. हर खेत तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget