एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: लालू परिवार पर CM नीतीश का चुन-चुन कर हमला, तेजस्वी यादव को भी खूब सुनाया

Nawada Lok Sabha Seat: नवादा में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान लालू परिवार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा.

Nitish Kumar: नवादा के वारिसलीगंज स्थित माफी गढ़ के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू का नाम लिए बगैर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज एक ही परिवार का कितना सदस्य चुनाव लड़ रहा है. इन्हें जब भी मौका मिलता है तो पति-पत्नी, बाल-बच्चा, बेटा-बेटी को ही आगे बढ़ाते हैं. परिवार को आगे बढ़ाने के सिवाय कुछ नहीं किया. सीएम ने कहा कि हम 18 साल से हैं, हमने अपने परिवार को आगे बढ़ाया है क्या? हमारे परिवार को कोई जानता है क्या? ये लोग सिर्फ कमाने की कोशिश करते हैं.

हम केंद्र में मंत्री रहे, पूछ लीजिए किसी भी आदमी से एक भी पैसा नहीं लेते हैं. हमलोगों ने पूरे बिहार में काफी काम कराया.

लालू-राबड़ी पर सीएम नीतीश का हमला

नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में इधर-उधर हो गए थे, अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. शुरू में हमलोग बीजेपी के साथ काम किए. 15 साल तक पति-पत्नी (लालू-राबड़ी) राज करते रहे. बिहार का हाल काफी बुरा था. शाम में कोई घर से नहीं निकल पाता था. एमपी व मंत्री रहते हुए क्षेत्र में पैदल जाते थे. कहीं कुछ नहीं था. तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी ने कुछ नहीं किया. अनाप-शनाप बोलने के कारण उन्हें हटा दिया. पहले बच्चियां बहुत कम पढ़ती थीं. पांचवीं कक्षा के आगे नहीं पढ़ पाती थीं. 

एक महीने में 39 लोगों का इलाज होता था. हमें मौका मिला तो एक-एक काम किया. शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया. छात्राओं के लिए पोशाक व साइकिल दी, बाद में छात्रों को भी दिया. चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया, जिसके बाद कई राज्यों ने इसे अपना लिया.

मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 2005 का प्रजनन दर 4.3 था. लड़कियां और महिलाएं पढ़ती हैं तो प्रजनन दर कम होता है. अब दो साल पहले 2.9 पर प्रजनन दर आ गया है. 2006 से 20 तक आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया. 2020 में घोषित किया है कि दस लाख को नौकरी व दस लाख को रोजगार देंगे. घोषणा के बाद चार लाख युवाओं को नौकरी मिल गई है. एक लाख से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है. तीन लाख पदों पर बहाली के लिए पद सृजन हो चुका है.
ये लोग 1990 से 2005 तक कितने को नौकरी दी? विकास हुआ तो राज करना चाहते हैं, ये नहीं होने दीजिए. पहले सांप्रदायिक झगड़ा होता था, अब नहीं होता है. मुस्लिम समाज के लिए भी काफी काम हुआ.

सीएम नीतीश ने लोगों से की अपील

आगे सीएम ने कहा कि केंद्र में अगली बार अपनी सरकार होगी. पूरे देश में भी चार सौ से भी ज्यादा हमारे एमपी होंगे. बिहार में सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को जितवाना है. नवादा के लिए काफी काम किया है, कुछ भी छोड़ा नहीं है. 2022 में 100 बेड वाले कूर्परी छात्रावास का निर्माण कराया. नवादा सदर, रजौली, सिरदला में तीन एससी आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया. अनके काम कराए गए हैं. पथ, पुल का निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कराया. वारिसलीगंज में 98 करोड़ की लागत से दो ग्रिड का निर्माण कराया गया. साथ ही दो पावर सबस्टेशन का निर्माण कराया गया. हर घर नल का जल, बिजली का काम कराया. शौचालय का निर्माण कराया, जिससे काफी सुविधा हुई, इसे भूलना नहीं है.

18 साल पहले वाली बात नई पीढ़ी को बताना है. यह भी बताना है कि 18 सालों में काफी काम हुआ है. हर तरह के विकास के लिए काम करते रहेंगे. केंद्र सरकार का सहयोग बहुत ज्यादा है इसलिए चुनाव में वोट दीजिए और एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर को जिताना है. हमलोग काम करने के लिए कमिटेड हैं.

ये भी पढ़ें: Nawada News: तेजस्वी यादव ने पार्टी के 2 विधायकों पर ले लिया एक्शन? RJD के पोस्टर से हुए गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget