एक्सप्लोरर

CM Nitish Kumar: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर CM नीतीश ने हाथ रखकर कहा- 'ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है...'

Nitish Kumar Comments on Tejashwi Yadav: नीतीश कुमार बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने बयान दिया है.

पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर खुश दिखे. शनिवार (21 अक्टूबर) को उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया कि सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कह दिया कि ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है. सीएम नीतीश कुमार शनिवार की सुबह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्य सचिवालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही है.

सीएम बोले- 'हम साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे'

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से 'दोस्ती' वाले बयान पर सफाई भी दी. सीएम ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. मेरे कहने का मतलब बीजेपी के साथ का बिल्कुल नहीं था. मेरे कहने का मतलब था कि जो काम हुआ है उसे याद रखिए. इस दौरान उनके साथ बगल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. मीडिया के सामने ही उन्होंने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखा और फिर कहने लगे कि ये बच्चा ही हम लोगों का सब कुछ है. हम साथ मिलकर प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव को लेकर सीएम नीतीश कुमार के इस बयान पर फिर बयानबाजी होना तय है. इसके कई मायने निकाले जाएंगे. बता दें कि बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के कुछ महीनों के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि साल 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. अब एक बार फिर उन्होंने कह दिया है कि तेजस्वी यादव ही सब कुछ हैं.

मीडिया पर भी भड़के सीएम नीतीश कुमार

शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार भड़क भी गए. मोतिहारी में आयोजित दीक्षांत समारोह में बीजेपी से दोस्ती वाली खबर चलाने को लेकर मीडिया पर नाराजगी व्यक्त की. कहा कि मुझे दुख हुआ. अगर ऐसे ही गलत छापा जाएगा और दिखाया जाएगा तो आज अंतिम दिन है. ऐसा बयान छपेगा तो बोलना बंद कर दूंगा.

ये भी पढ़ें:  BJP से 'दोस्ती' वाली बात का मतलब कुछ और था? CM नीतीश ने अब समझाया मामला, सुशील कुमार मोदी का भी लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget