एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: बदले बदले से नजर आ रहे हैं नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा को कार्यालय छोड़ने पहुंचे सीएम, खूब हो रही है चर्चा

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार का अंदाज इन दिनों बदला-बदला सा लग रहा है. एक तरफ विभागों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने मंत्रियों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों अपने मंत्रियों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ दिन पहले भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) पर वे प्यार बरसा रहे थे और उन्हें गले लगा रहे थे तो अब मुख्यमंत्री अपने करीबी एक मंत्री को गाड़ी में बैठा कर कार्यालय छोड़ने पहुंच रहे हैं. दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक जेडीयू (JDU) कार्यालय पहुंचने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय पहुंच गए और तत्काल कार्यालय को खाली कराया जाने लगा, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यालय के बाहर आए और अपनी गाड़ी से जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) को उतारने के बाद वो वहां से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए.

प्रशासनिक अधिकारियों में मच गया हड़कंप

जल संसाधन मंत्री संजय झा को आज जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होना था. जनता उनका इंतजार कर रही थी. इस कारण मुख्यमंत्री खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर उन्हें जेडीयू कार्यालय छोड़ने के लिए आए. हालांकि इस दौरान पूरे जनता दल यू कार्यालय के बाहर और अंदर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा.

सीएम द्वारा कार्यालय छोड़ने पर संजय झा ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री की गाड़ी से जेडीयू कार्यालय आने की बात पर संजय झा ने कहा कि यह उनका बड़प्पन है. समय की बचत को देखते हुए वह हमें कार्यालय तक छोड़ने आए. बता दें कि संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबियों में से एक माने जाते हैं. कई मुख्य कार्यक्रम और अंदरूनी मसलों पर संजय झा से राय भी लेते रहते हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री खुलकर अपने मंत्रियों को जनता के बीच सार्वजनिक रूप से प्यार दिखा रहे हैं. मंत्री अशोक चौधरी को भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक बार पत्रकारों के साथ टीका लगवा कर प्रेम दिखाया था तो दूसरी बार सार्वजनिक रूप से अशोक चौधरी के कंधे पर अपना सिर ही रख दिए थे.

ये भी पढ़ें: RJD कह रही CM नीतीश में PM के सारे गुण, प्रशांत किशोर बोले- ऐसा लग रहा जैसे मुख्यमंत्री ने बिहार को अमेरिका बना दिया हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget