एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश की पार्टी को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने BJP का थामा दामन, तावड़े बोले- JDU के हाथ से मुद्दे खिसक रहे हैं

BJP News: नई दिल्ली में बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोमवार को जेडीयू नेता को पार्टी की सदस्यता दिलाई. वहीं, इस दौरान महागठबंधन सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला.

पटना: नई दिल्ली में जेडीयू (JDU) नेता प्रमोद चंद्रवंशी (Pramod Chandravanshi) बीजेपी (BJP) कार्यालय में सोमवार को पार्टी में शामिल हो गए. बिहार प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde), सांसद सुशील सिंह (Sushil Singh) और संजय मयूख (Sanjay Mayukh) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान विनोद तावड़े ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे हैं वही उनके हाथ से खिसक रहा है. आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता मिलने पर घमंडिया गठबंधन में कहीं खुशी है तो कहीं गम है. 

'नीतीश कुमार के लिए एक असमंजस की स्थिति हो गई है'

विनोद तावड़े ने कहा कि हमारे नीतीश चाचा चाहते थे कि घमंडिया गठबंधन उनके नेतृत्व में हो, लेकिन इस पर तेजस्वी यादव ने बयान दिया कि राहुल गांधी गठबंधन का नेतृत्व करें. इससे नीतीश कुमार के लिए एक असमंजस की स्थिति हो गई है. ऐसी स्थिति में बीजेपी को बिहार में एक बढ़ता समर्थन मिल रहा है. बिहार में कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करके पार्टी में शामिल हो रहे हैं. प्रमोद चंद्रवंशी के आने से पूरे बिहार में पार्टी को एक अलग मजबूती मिलेगी.

जेडीयू से चल रहे थे नाराज

बता दें कि प्रमोद चंद्रवंशी काफी समय से जेडीयू में नाराज चल रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्होंने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बताया जा रहा है कि चार महीने पहले उनके बड़ा भाई मनोज चंद्रवंशी की हत्या के बाद राज्य सरकार से नाराज चल रहे थे. इस वजह से ही उन्होंने जेडीयू की सदस्यता छोड़ दिया था. वहीं, प्रमोद चंद्रवंशी तीन बार जेडीयू से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. पिछड़ा वर्ग आयोग बिहार के सदस्य भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान- 'भले ही जितना प्रयास किया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget