एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: लोकसभा चुनाव के बाद CM नीतीश के बदले-बदले दिख रहे हैं तेवर, बैठक कर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Bihar News: मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री को विभिन्न विभागों के कार्यों की स्थिति की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी. वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आदेश दिए.

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार ने आज (13 जून) 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की स्थिति की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को आने वाले समय के लिए प्राथमिकता निर्धारित करते हुए तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश दिया.

सीएम ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता से कार्य करें. सात निश्चय- 2 के तहत जो भी बचे हुए कार्य हैं, उसे तेजी से पूर्ण करें. सभी जगह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखें. हर घर नल का जल का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो और इस योजना का अनुरक्षण ठीक ढंग से हो इस पर विशेष ध्यान रखें. हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए जो कार्य योजना बनाई गई है, उसे जल्द पूर्ण करें ताकि किसानों को कृषि कार्य में सुविधा हो और उन्हें इसका लाभ मिले.

कई अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने तथा किसानों को दिए जाने वाले कृषि फीडर के कनेक्शन का कार्य तेजी से पूर्ण करें. सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना होनी चाहिए. गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें. हम लोग खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. खिलाड़ियों को पंचायत स्तर तक सुविधाएंमिलनी चाहिए. 

सीएम ने आगे कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को अत्याधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके. बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: KK Pathak News: केके पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से हटाया गया, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget