एक्सप्लोरर

Patna Metro: 15 अगस्त से पटना में कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो? जान लीजिए, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

Patna Metro Rail: भूमिगत मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टीबीएम के जरिए कार्य शुरू किया गया, जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है.

CM Nitish kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने मंगलवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने पटना स्टेशन के पास थर्ड टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर शुभारंभ किया. शुभारंभ के बाद टीबीएम भूमिगत मेट्रो लाइन के लिए कटिंग करते हुए बाहर निकली, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया.

15 अगस्त 2025 तक पहले फेज की शुरुआत 

निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार भी मौजूद रहे. सचिव अभय कुमार सिंह ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 और 2 के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाइन कुल 6.01 किमी को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इस लाइन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है.

भूमिगत मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टीबीएम के जरिए कार्य शुरू किया गया, जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री पटना रेलवे जंक्शन के पास भी पहुंचे और कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया.

'निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना का स्वरूप बेहतर ढंग से हमने तैयार करवाया है. इसके निर्माण कार्यों को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं. निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है. पटना मेट्रो रेल परियोजना को ससमय पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: कांग्रेस के बाद मुकेश सहनी ने बढ़ाई तेजस्वी यादव की टेंशन, बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget