एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश ने सारण में दी बड़ी सौगात, छात्रावास सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन 

Saran News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मढ़ौरा में दो छात्रावासों और 22 पुलिस भवनों का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने काम का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए.

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (12 सितंबर) सारण जिला के मढ़ौरा प्रखण्ड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मढ़ौरा परिसर में नवनिर्मित 300-300 क्षमता के दो छात्रावासों के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा के नवनिर्मित छात्रावासों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में छात्रावासों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भवन काफी सुंदर ढंग से बन गया है. यह मेंटेंन रहे और इसकी साफ-सफाई नियमित रूप से होता रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि यहां आवासित छात्रों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

मुख्यमंत्री ने सारण जिला अंतर्गत 59.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 8 मॉडल थाना भवन, यातायात थाना भवन सहित कुल 22 पुलिस भवनों के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. इनमें सारण जिला अंतर्गत यातायात थाना भवन, सहाजितपुर थाना भवन एवं आउट हाउस, दरिहारा भुआल थाना भवन एवं आउट हाउस, अकीलपुर थाना भवन एवं आउट हाउस, मांझी थाना भवन एवं आउट हाउस, मकेर थाना भवन एवं आउट हाउस, पहलेजा थाना भवन एवं आउट हाउस, गौरा थाना भवन एवं आउट हाउस, नगरा थाना भवन एवं आउट हाउस के अतिरिक्त 13 थाना परिसरों में 20-20 महिला सिपाही बैरक का निर्माण कार्य किया जाना है.

वर्कशॉप एवं टेकलैब के भवन का लिया जायजा

सीएम नीतीश ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मढ़ौरा में सात निश्चय योजना-2 के तहत 306.63 लाख रुपये की लागत से वर्कशॉप एवं टेकलैब (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया और इसका जाजया भी लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अमनौर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत राज अपहर में 22.48 करोड़ रुपये की लागत से कुल 20 योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. वहीं, उन्होंने ग्राम पंचायत राज अपहर में स्थित तालाब का निरीक्षण किया. निरीक्षण दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तालाब के चारों तरफ सघन वृक्षारोपण कराने और पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया.

कई नेता और अधिकारी रहे मौजूद

इसके अलावे सीएम ने सारण के अमनौर प्रखंड अंतर्गत रामबल्ली नंदरानी इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय अपहर में 8 कमरा एवं चहारदीवारी के निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. वहीं, इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: 'ऐसे को देशद्रोही घोषित करना चाहिए', राहुल गांधी पर भड़के जीतन राम मांझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget