एक्सप्लोरर

JDU अध्यक्ष के हटाए जाने की अटकलों के बीच 'सीक्रेट' बैठक! नीतीश, ललन और विजय चौधरी में क्या हुई बात?

Nitish Kumar: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और विजय चौधरी शनिवार की शाम सीएम आवास पहुंचे. इसके बाद सीएम दोनों नेताओं को उनके आवास तक छोड़ने गए.

पटना: 'इंडिया' गठबंधन की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नाराजगी की बात सामने आ रही थी. इसके साथ ही जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह (Lalan Singh) को हटाए जाने की भी चर्चा हो रही है. इस बीच मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार की शाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और वित्त मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. तीनों के बीच करीब एक घंटे से अधिक बातचीत हुई. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं को उनके आवास तक छोड़ा और फिर सीएम आवास लौट गए. वहीं, 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होने वाली है.

इन दिनों चर्चा में हैं सीएम नीतीश कुमार

बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार की काफी चर्चा हो रही है. नीतीश कुमार को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ बड़ा फैसला हो सकता है. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर शनिवार को ललन सिंह मीडिया पर भड़क गए. इस बीच सीएम आवास पर ललन सिंह और विजय चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात

बता दें कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार से फोन पर बात की है. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 30 से 40 मिनट तक की बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे तथा बीजेपी को परास्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई. खबर है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है.

ये भी पढे़ं: Lalan Singh: जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर ललन सिंह भड़के, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर दिए ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget