एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार ने जताई समय से पहले लोकसभा चुनाव की आशंका, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Bihar Politics: सीएम नीतीश ने कहा कि कब चुनाव हो जाए कोई जानता है. कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा? कोई ठिकाना है पहले ही चुनाव हो जाए?

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त है, लेकिन हो सकता है कि यह समय से पहले ही हो जाए. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस तरह की आशंका जताई है. पटना में बुधवार (14 जून) को सीएम नीतीश कुमार 5,061 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन कर रहे थे. इस मौके पर नीतीश कुमार ने समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की आशंका जताई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिया.

'कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा?'

कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने अधिकारियों से काम को जल्दी निपटाने के लिए कहा. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग तो कह रहे हैं कि जनवरी 2024 तक कर लेंगे, लेकिन हम तो आग्रह करेंगे कि और जल्दी कीजिए. जितना जल्दी होगा उतना ठीक होगा क्योंकि कब चुनाव हो जाए कोई जानता है?  कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा? कोई ठिकाना है पहले ही चुनाव हो जाए? इसलिए तेजी से काम कीजिए.

इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो अटल बिहारी वाजपेयी की भी सरकार में काम किए हैं. उन्होंने बहुत अच्छा काम कराया था. देशभर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कराई. बीजेपी का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा कि अब जो आए हैं उन्होंने 60 और 40 का हिसाब कर दिया है. यानी 60 परसेंट केंद्र से मिलेगा एवं 40 फीसद राज्य सरकार देगी और कहलाएगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना. अगर फैक्ट देखा जाए तो खर्च 50-50 हो गया है.

जब मुख्य सचिव से बोले नीतीश- मेरा नाम क्यों नहीं लेते हैं

अपने संबोधन के अंत में सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी पर चुटकी ली. कहा कि ये अपने संबोधन में मेरा नाम नहीं लेते हैं, जबकि हम इनका नाम लेते हैं. लगता है मेरा नाम इनको ठीक नहीं लगता है. इस पर चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि समय कम मिलता है इसलिए नाम नहीं ले पाते हैं. हालांकि आज हमने नाम लिया है सर. इस पर नीतीश कुमार ने हंसते हुए कहा कि समय क्या कम मिलता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'चार पैर वाले को बांधा जाता है...', संतोष मांझी के इस्तीफे पर बोले श्रवण कुमार, विलय के दबाव पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget