एक्सप्लोरर

बिहार में वज्रपात से 8 लोगों की मौत पर CM ने जताया शोक, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में अभी कई जिलों में बारिश हो रही है. इस दौरान लगातार वज्रपात से लोगों की मौत हो रही है. वहीं, अगले 36 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Bihar News: पिछले 24 घंटे में वज्रपात से पटना में 03, औरंगाबाद में 03, नवादा में एक और सारण में एक व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें. वहीं, अगले 36 घंटे में बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

बिहार में वज्रपात का कहर जारी

बिहार के चार जिलों में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि राज्य की राजधानी पटना और औरंगाबाद में तीन-तीन मौतें हुईं, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई. वहीं, राज्य के चार जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी.

इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसमें औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा, रोहतास के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावे अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास, शेखपुरा कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बहुत भारी वर्षा की प्रबल संभावना है. इस संभावना को लेकर मौसम विभाग ने बिहार को लोगों को सतर्क किया है. साथ ही कहा है कि बारिश के समय घरों से बाहर नहीं निकलें.

ये भी पढ़ें: Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा तटबंध, कई गांव हुए जलमग्न, ग्रामीण भयभीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget