एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का दिया निर्देश

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ राहत शिविर और कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

पटना: बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं. बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोग घर छोड़ सड़कों पर रहने को मजबूर हैं. ऐसे में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने दरभंगा के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मखनाही में स्थापित बाढ़ राहत शिविर और सामुदायिक किचन के निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों का कोरोना जांच कराया जाए. साथ ही खाने के साथ उन्हें काढ़ा भी उपलब्ध कराया जाए.

बता दें कि सीएम नीतीश ने पुहिया, राजघाट ब्रिज, कोल्हुआघाट ब्रिज, कंकरघाट ब्रिज, बुनियादपुर, मझरिया, बरियाहीघाट ब्रिज, हथौरी ब्रिज, बरछिया, हायाघाट, एकमीघाट और बिरनी में तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण किया. लगभग डेढ़ घंटे के हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री दरभंगा हवाइ अड्डे पर उतरे और सीधे राहत शिविर की ओर चल पड़े.

मुख्यमंत्री ने आपदा राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत कर वहां उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. रसोईघर, चिकित्सकीय सुविधाओं, आवासित कमरों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया. भोजन की गुणवत्ता का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बिस्कुट वितरित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में रह रहे लोगों को अच्छी भोजन और आवासन की सुविधा दी गई है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन शिविर में रह रहे लोगों को काढ़ा भी उपलब्ध कराया जाए. केंद्र पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दरभंगा ने बताया कि यहां रह रहे सभी परिवारों के खाते में 6 हजार रुपये की दर से जीआर (ग्रैचुट्स रिलीफ) की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है. इस केंद्र पर 15 परिवार आवासित हैं और 709 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं. टेक होम के माध्यम से अन्य प्रभावित लोगों को भी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शिविर में रह रहे सभी लोगों का एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर कराया जाए और लोगों की अच्छी तरह से देखभाल भी की जाए. न्यू बस स्टैंड रोड, दिल्ली मोड़ दरभंगा के पास मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन भवन के काम में लगे लोगों को कहा कि मॉस्क जरूर पहनें. मुख्यमंत्री ने वहां निःशुल्क मास्क का वितरण भी कराया. उन्होंने कहा कि काम करते वक्त भी लोग मॉस्क का जरूर प्रयोग करें, इससे वो खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी दरभंगा को दरभंगा एयरपोर्ट की चाहारदीवारी को ऊंचा कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट की सुरक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है.

शिविर के निरीक्षण के दौरान खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी, विधायक संजय सर्राफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग सह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बड़बड़े, दरभंगा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

दरभंगा में बाढ़ राहत शिविर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने चम्पारण तटबंध और गोपालगंज जिले के विभिन्न तटबंधों का लगभग एक घंटे हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशा दिए. हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget