एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP ने सुशील कुमार मोदी को दिया 'टास्क' तो CM नीतीश कुमार ने कसा तंज, लाभ मिल जाए तो अच्छी बात है

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार बीजेपी पर इन दिनों हमलावर हैं. वहीं, गुरुवार को बजट पर सुशील मोदी के बयान पर नीतीश कुमार ने उन पर हमला बोला.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के तहत गुरुवार को सहरसा पहुंचे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. केंद्रीय बजट के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया. वहीं, सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा है कि बिहार को इस बजट ( Union Budget 2023) में बहुत कुछ मिला है इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहां कुछ मिला है? उनकी तो ड्यूटी है कुछ का कुछ बोलना. इससे उनको लाभ मिल जाए तो अच्छी बात है. पिछली बार सुशील मोदी को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया था तो मुझे दुख हुआ था. 

सुशील मोदी को सब पता है- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि अनाप-शनाप बयानबाजी के बाद भी सुशील मोदी कुछ नहीं मिला है. सुशील मोदी जब साथ में काम करते थे तो उनको सब पता है. उनकी बातों को लेकर सवाल आप लोग नहीं पूछा कीजिए. इस समय उनको अलग कर दिया गया है जिससे वो कुछ-कुछ बोलते रहते हैं जिससे उनको कुछ मिल जाए. सुशील मोदी के बयानबाजी का कोई अर्थ नहीं है. केंद्र सरकार ने इस बजट में बहुत कुछ कमी की है. जरूरी चीजों को भी खत्म कर दिया गया है.

'लोगों के हित में कोई काम नहीं हो रहा है'

आगे बजट पर सीएम ने कहा कि लोगों के हित में कोई काम नहीं हो रहा है. गरीब राज्यों को लिए कुछ नहीं किया गया है. मनरेगा, किसान निधि योजना और कई योजनाओं में फंड की कटौती की गई है. सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में कटौती कर दी गई है. इससे कुछ नहीं होने वाला है. केंद्र की योजनाओं को अपने बल पर बनानी चाहिए. केंद्र की योजनाओं को लागू करने में राज्य की राजस्व चली जाती है. लोन के लिए दायरा बढ़ाना चाहिए लेकिन इसके लिए कुछ नहीं किया गया है. सभी चीजों पर तो उन लोगों ने नियंत्रण कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Super Exclusive: सरकार बनने से पहले ही तय था कुशवाहा को हटाना है, JDU का बड़ा खुलासा, क्या है होटल वाला राज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget