एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार की एनआरआई लोगों से अपील- बिहार में करें निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पिछले 15 सालों में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ प्रमुख शहरों के साथ हर गांव और कस्बों तक सड़क संपर्क विकसित किया गया है.

पटना: बिहार मूल के नॉन-रेजिडेंट इडियंस (एनआरआई) को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की. नीतीश ने बीजेएएनए के सदस्यों को बिहार का दौरा करने और यह खुद देखने के लिए आमंत्रित किया कि उन्होंने पिछले 15 सालों में राज्य में विकास के लिए क्या किया है. उन्होंने बिहार में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य आवश्यक अवसंरचना विकास पर हर संभव मदद का वादा भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पिछले 15 सालों में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ प्रमुख शहरों के साथ हर गांव और कस्बों तक सड़क संपर्क विकसित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने छह घंटे में किसी भी दूरस्थ स्थान से पटना तक पहुंचने का लक्ष्य प्राप्त किया है और अब समय को केवल पांच घंटे तक कम करने का काम कर रहे हैं. दो लेन वाली सड़कों को चार लेन वाली और चार लेन वाली छह लेन वाली सड़कों में परिवर्तित किया गया है.

कई नए पुल और सड़कें पूरी हो चुकी हैं- नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा, "इसके अलावा, कई नए पुल और सड़कें पूरी हो चुकी हैं या 80 से 90 फीसदी पूरी हो चुकी हैं." मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार सरकार ने 'हर घर नल का जल' कार्यक्रम के साथ-साथ 'स्वच्छ भारत अभियान' पहल के तहत पीने के पानी की आपूर्ति का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है और ये दोनों कार्यक्रम 'साथ निश्चय पार्ट-2' के तहत पूरे किए जाएंगे." बिहार सरकार घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन क्षेत्र पर भी काम कर रही है. उन्होंने कहा, "हमने पटना, गया, नालंदा, राजगीर, भागलपुर आदि में कई इको पार्क का निर्माण किया है. हमने कुछ दिनों पहले राजगीर में 'वेणु वन' का उद्घाटन किया था और अगले कुछ हफ्तों में प्रकृति सफारी, चिड़ियाघर और 'ग्लास वॉकवे' बनेंगे.

कुमार ने कहा, "पर्यावरण की रक्षा के लिए, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने 2019 में हमें वित्तीय सहायता दी थी, जिससे इस क्षेत्र में काम करने में बहुत मदद मिल रही है." बीजेएएनए के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने कहा कि उन्हें आने वाले महीनों में बिहार के विकास का हिस्सा बनने की उम्मीद है. इस अवसर पर बीजेएएनए सदस्य अजय झा, संजय राय, अशोक रामशरण, अजय सिंह और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें-

पंचायत चुनाव में मुखिया जी की मनमानी पर लगेगी रोक, घर के 100 मीटर के अंदर नहीं बनेगा बूथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget