एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'हमारी पार्टी को तोड़ने...', राजनीति में महेश्वर हजारी के बेटे की एंट्री पर चिराग पासवान क्या बोले?

Bihar Lok Sabha Elections: समस्तीपुर से कांग्रेस ने मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को टिकट दिया है. इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है.

Chirag Paswan: बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को कांग्रेस पार्टी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है. सन्नी हजारी आज (23 अप्रैल) से चुनाव मैदान में भी उतर चुके हैं. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए पशुपति पारस के साथ विवाद में उनको जिम्मेवार ठहराया. चिराग पासवान ने कहा है कि 2021 में हमारी पार्टी को तोड़ने में महेश्वर हजारी की अहम भूमिका थी, वो हमारे परिवार को तोड़ने का काम किए.

महेश्वर हजारी जी अपने आप को मेरा परिवार कहते हैं. लेकिन वह पासवान जाती को तोड़ने में हर समय आगे रहे हैं. 2009 में वह हमारे पिता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे.

महेश्वर हजारी पर भड़के चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने कहा कि यह (महेश्वर हजारी) वही लोग हैं जिन्होंने अनुसूचित जाति को तोड़ा है यह वही लोग हैं जो रामविलास के खिलाफ लगे रहे हैं. हमारी कम्युनिटी को तोड़ने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. यह वही लोग हैं जिन लोगों ने हमारे पासवान जाति को तोड़ा है. यह चुनाव का समय है इस पर जनता फैसला करेगी, लेकिन हमें नहीं लगता है कि हमारी कम्युनिटी का कोई भी सदस्य उनके साथ जाएगा. उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो रामविलास जी को गाली देते रहे और आज उनके साथ चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने हमारे माता जी को गाली दी है.

चिराग पासवान ने शांभवी को दिया है टिकट

बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के खाते में है और उस सीट पर चिराग पासवान ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि महेश्वर हजारी उस सीट पर अपने बेटे सन्नी हजारी के लिए चिराग पासवान के पास कई बार चक्कर लगा चुके थे. सन्नी हजारी समस्तीपुर लोकसभा के लिए पहले से तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें टिकट नहीं दिया. 

बताया जाता है कि महेश्वर हजारी और चिराग पासवान पारिवारिक संबंधी भी हैं, लेकिन चिराग की पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद महेश्वर हजारी ने अपने बेटे के लिए महागठबंधन का दरवाजा खटखटाया और कांग्रेस ने सन्नी हजारी को समस्तीपुर लोकसभा से टिकट दे दिया है.

ये भी पढे़ं: Pawan Singh Exclusive: आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के पीछे क्या है वजह? पहली बार बोले पवन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget