एक्सप्लोरर

Exclusive: '55 फीसदी जमीन का टुकड़ा सरकार ले...', 'विरासत टैक्स' पर कांग्रेस की मंशा पर चिराग का बड़ा बयान

Chirag Paswan: एलजेपी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और राहुल गांधी के बयान पर रविवार को खास बातचीत में उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

Chirag Paswan: पूरे देश में 'विरासत टैक्स' पर बहस छिड़ी हुई है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान के बाद पूरे देश में खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ ने एलजेपी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान से रविवार को खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सुनियोजित तरीके से 'विरासत टैक्स' लाने का काम कर रही है. इनके पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पीएम के सलाहकार सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात कह रहे हैं. क्या है विरासत टैक्स? आपकी संपत्ति का 55 फीसदी हिस्सा सरकार आपके निधन के बाद ले लेगी. 

सांसद ने कहा कि 'अगर कहीं गलती से ये लोग सत्ता में आ गए तो फिर वो गरीब किसान का क्या होगा? जिसने बड़ी मेहनत से जमीन का छोटा से टुकड़ा अपने लिए कमाया है. उसके निधन के बाद उसके छोटे से टुकड़े के भी दो टुकड़े हो जाएंगे. 55 फीसदी जमीन का टुकड़ा सरकार ले लेगी. कांग्रेस के लोग उसको हथिया लेंगे. ये सोच कांग्रेस और आरजेडी के लोग लेकर चलते हैं.'

'कांग्रेस की लूटने वाली सोच है'

चिराग पासवान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस की लूटने वाली सोच है. जो जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी पीछा नहीं छोड़ेगी. ये लूट कांग्रेस ने अपने रहते हुए भी की है और चाहती है कि पॉलिसी लाकर देश की बड़ी आबादी को लूटने की तैयारी की जाए.

राहुल गांधी के बयान पर चिराग पासवान ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, राहुल गांधी के बयान पर एलजेपी आर के नेता ने कहा कि जमीन हड़पने का आरोप आप किस पर लगा रहे हैं? कहीं न कहीं आपकी सोच रही है न समाज के एक वर्ग विशेष के ऊपर आरोप लगाए जाए. ये उसी दल के नेता ने संसद में कविता पढ़कर अपना विश्लेषण देने का काम किया जहां पर एक वर्ग विशेष की भावना आहात हो. जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं कि जमीन लूट ली जाएगी वो लोग तो इस पर सुनियोजित तरीके से काम कर रहे हैं.

चर्चा में हैं कांग्रेस नेताओं के ये बयान

बता दें कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 24 अप्रैल को विरासत टैक्स की वकालत की थी. उन्होंने इसे दिलचस्प कानून बताते हुए कहा था कि अमेरिका में 55 फीसदी विरासत टैक्स लगता है. वह बोले थे कि भारत में ऐसा नहीं है. इस बयान के बाद देश में जमकर बवाल हो रहा है. वहीं, राहुल गांधी का एक बयान भी इन दिनों काफी सुर्खियों में आ गया है. एक वीडियो में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना गया, 'जब राजा-महाराजाओं का राज था, जो भी वो चाहते थे कर देते थे. किसी की जमीन चाहिए होती थी तो उसे उठाकर ले जाते थे. कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की, लोकतंत्र लाए और संविधान देश को दिलवाया. राहुल गांधी के इस बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है. 

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: नौकरी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, पूछे- 3 लाख प्रक्रियाधीन बहाली कब तक होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget