एक्सप्लोरर

'...तो पार्टी से बाहर कर देता', विजय शाह-जगदीश देवड़ा के विवादित बयान पर बोले चिराग पासवान

Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने कहा कि आज हम सब लोग हैं तो सिर्फ और सिर्फ सेना की वजह से हैं. अपने जवानों के सामने और अपने सैनिकों के सामने हमें नतमस्तक होना चाहिए.

Chirag Paswan: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक से एक विवादित बयान दिए गए. एमपी सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बात कही तो वहीं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने देश की सेना को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि बवाल हो गया. ऐसे नेताओं के बयान पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान ने कहा है कि अगर ऐसा बयान हमारी पार्टी के लोग (नेता) देते तो शायद मैं उन्हें तत्काल प्रभाव से उम्र भर के लिए पार्टी से बाहर कर देता.

चिराग पासवान बीते रविवार (18 मई, 2025) की रात हाजीपुर पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्हें यह बयान दिया. चिराग ने कहा कि सेना से ऊपर कोई नहीं है. आज हम सब लोग हैं तो सिर्फ और सिर्फ सेना की वजह से हैं. अपने जवानों के सामने और अपने सैनिकों के सामने हमें नतमस्तक होना चाहिए.

आगे कहा, "जो लोग भी बयान दे रहे हैं चाहे वह मध्य प्रदेश के मंत्री हों या कोई भी हो, जो हमारे जवानों की तुलना आतंकी के परिवार के साथ करे, यह शर्मनाक बयान है. अगर ऐसा बयान हमारी पार्टी के लोग देते तो शायद मैं उन्हें तत्काल प्रभाव से उम्र भर के लिए पार्टी से बाहर कर देता." 

चिराग पासवान ने कहा, "मैं गठबंधन का साथी होने के नाते सुझाव ही दे सकता हूं, लेकिन मैं इतना जरूर मानता हूं कि हमारे गठबंधन और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री की सोच 'सबका साथ, सबका विकास' और 'सबका विश्वास' है. हम सबका विश्वास प्रधानमंत्री की सोच पर है." 

जगदीश देवड़ा और विजय शाह ने क्या कहा था?

जबलपुर में आयोजित एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा था, "आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं." इससे पहले विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा था, "जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन कटे-पिटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी-तैसी करवा दी."

यह भी पढ़ें- बिहार के इस जिले में आ रहे बाबा बागेश्वर, अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचेंगे, यहां देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget