एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने अब नीतीश कुमार के शराबबंदी के दावों पर उठाए सवाल, वायरल वीडियो बना बहाना

चिराग पासवान ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ये पता चल सके कि शराबबंदी को कौन फेल करने की कोशिश कर रहा है.

पटना: बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टी होते हुए भी एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान आजकल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध का झंडा लेकर खड़े हैं. शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब चिराग नीतीश कुमार और उनकी सरकार की कोई कमियां न गिनाते हों.

अब शराबबंदी के दावों पर सवाल शराबबंदी नीतीश कुमार के दिल के कितने करीब हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है. लेकिन अब चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की शराबबंदी योजना पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. सवाल खड़ा करने की वजह बना है वो वीडियो जो बिहार में काफी वायरल हो गया है. वीडियो में एक शख्स राशन कार्ड नहीं मिलने का ठीकरा केंद्रीय खाद्य मंत्री और चिराग पासवान के पिता चिराग पासवान पर फोड़ता हुआ सुनाई और दिखाई दे रहा है. अब चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि वीडियो में दिख रहा शख़्स शराब के नशे में है जबकि बिहार में शराबबंदी है. चिराग ने पत्र में लिखा है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराब की बिक्री और सेवन नीतीश कुमार के शराबबंदी के दावों की पोल खोल देता है.

क्या है वायरल वीडियो ? वायरल वीडियो चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई के तहत आने वाले शेखपुरा के एक वार्ड पार्षद संजय यादव का है. 27 जुलाई के इस वीडियो में जेडीयू के समर्थक बताए जाने वाले संजय यादव राशन कार्ड नहीं बनने और मुफ़्त अनाज नहीं मिलने के चलते नाराज दिख रहे हैं. गुस्से में संजय यादव चिराग पासवान और उनके पिता और केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. इसी वीडियो के जवाब में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को एक पत्र भेजा था. पत्र में चिराग ने लिखा था कि राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है न कि केंद्र की.

जांच की मांग चिराग पासवान ने पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करवाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ये पता चल सके कि शराबबंदी को कौन फेल करने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें आज से हो रहे हैं ये बदलाव, बैंकिंग-फाइनेंस से लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों के बदल रहे नियम TikTok को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, कहा 'जल्द हो सकता है बैन, फिलहाल दूसरे विकल्प पर हो रहा विचार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget