एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग के दोस्त सौरभ का बड़ा बयान- रामविलास पासवान के भाई नहीं, नीतीश के एजेंट हैं पशुपति पारस

Saurabh Pandey Statement: चिराग पासवान के दोस्त सौरभ ने बुधवार को बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने पशुपति कुमार पारस पर जमकर हमला किया है. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

पटना: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के दोस्त सौरभ पांडेय पर निशाना साधा था. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि चिराग ने सौरभ के कारण अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था इस पर 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के मॉडल को बनाने वाले सौरभ पांडेय ने पहली बार पारस पर पलटवार किया है. बुधवार को बयान जारी कर जबरदस्त हमला बोला.

सौरभ ने कहा कि पशुपति पारस अपनी राजनैतिक हैसियत बनाए रखने के लिए उन पर और चिराग पासवान पर कुछ न कुछ टिप्पणी करते रहते हैं. आगे कहा कि पशुपति पारस की नीतीश कुमार से नजदीकी के कारण प्रदेश अध्यक्ष से रामविलास पासवान ने हटाया था. 2015 के चुनाव पशुपति पारस ने नीतीश कुमार के कहने पर टिकट दिया था जिससे एनडीए को नुकसान और एलजेपी को मात्र दो सीट मिली थी. इस जानकारी के कारण हमेशा रामविलास पासवान अपने भाई पशुपति पारस से दुखी रहते थे.

'कई महीनों तक नहीं आए थे 12 जनपथ'

पशुपति पर हमला करते हुए सौरभ ने कहा कि 2010 की तरह 2015 में सभी सीटों को नीतीश कुमार के कहने पर पारस ने उनके दलों के प्रत्याशियों को लाभ दिलवाने के लिए बेच दिया था. इसके बाद रामविलास पासवान ने इन्हें प्रदेश के टिकट वितरण से हटाने का मन बना लिया था. बाद में जब बिहार फर्स्ट की तैयारी शुरू हुई उसके पहले इनको प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया गया. इस पर पारस और राम विलास पासवान में कई महीनों तक बात बंद हो गई. 12 जनपथ पर आना छोड़ दिया था.

भाई को पशुपति ने दिया धोखा

सौरभ ने अपने बयान में कहा कि पशुपति कुमार पारस पूरी जिंदगी नीतीश कुमार के एजेंट के रूप में रहे हैं और पार्टी को नुकसान के साथ भाई को धोखा दिया है. बिहार में पार्टी का टिकट पूर्व में बिकता रहा है. यह सामान्य रूप से सभी बिहारवासियों में चर्चा रही है जिससे न सिर्फ रामविलास पासवान चिंतित रहते थे बल्कि चिराग भी विचलित रहे हैं.

बिहार विधान सभा 2020 से पूर्व 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का विरोध पारस नीतीश कुमार के इशारे पर चिराग का विरोध करते थे. इसके चलते रामविलास पासवान पशुपति पारस से इस कदर नाराज थे कि वह पारस को पार्टी से जुलाई-अगस्त महीने में निकालना चाहते थे लेकिन चिराग की माता जी के कारण वह ऐसा नहीं कर सके. उनकी माता जी ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला था.

सौरभ पांडेय ने बेबाकी से अपनी बात कहते हुए आगे कहा कि रामविलास पासवान के गुस्से को देखते हुए पशुपति पारस ने अस्पताल में जाकर माफी मांगी थी जहां योगेंद्र पासवान भी थे. आज यह जब रामविलास पासवान का नाम भी अपने मुंह से लेते हैं तो मुझे इनसे घृणा होती है. आज भी वह नीतीश कुमार के एजेंट के रूप में भारत सरकार में मंत्री हैं. मंत्री पद से हटते ही प्रधानमंत्री को भी भला बुरा बोलने से यह पीछे नहीं हटेंगे. अंत में सौरभ ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आगे से पशुपति पारस उन पर बेवजह कुछ नहीं बोलेंगे.

यह भी पढ़ें- Exlcusive: अखिलेश को सुन हिल जाएंगे नीतीश-तेजस्वी! 'बयानबाजी के गेंद' पर 2024 के लिए कांग्रेस की 'बैटिंग' शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget