एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने बड़ी चालाकी से पहले RJD के सदस्यों फिर बीजेपी...', विजय सिन्हा ने CM की चाल को समझाया

BJP Reaction: बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत के बाद विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार आ गई है. वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: बीजेपी के मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोल रही है. वहीं, इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ी चालाकी से पहले तो आरजेडी (RJD) के सदस्यों को विधानसभा के अंदर पिटवाया और अब उन्होंने बीजेपी (BJP) के सदस्यों को सदन के बाहर पिटवाया है. आरजेडी मुख्यमंत्री के इस खेल को समझ चुकी है लेकिन सत्ता के मोह में कुछ करने में असमर्थ है. उन्होंने मांग की कि विधायिका का अपमान करने वाली इस सरकार का शीघ्र इस्तीफा हो. लाठीचार्ज हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध संज्ञान लेकर विधानसभा के अध्यक्ष को विशेषाधिकार समिति के माध्यम से कार्रवाई करनी चाहिए.

'आरजेडी सदन में विधायकों का अपमान भूल गई है'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी सत्ता के मोह में वर्ष 2021 में सदन में विधायकों का अपमान भूल गई है. वर्ष 2021 में सदन में विधायको के साथ मारपीट की घटना घटी थी, उस विषय पर आरजेडी द्वारा समर्पित विशेषाधिकार हनन की सूचना को स्वीकार करते हुए उन्होंने बैठक की थी और कुछ सरकारी कर्मी निलंबित भी किए गए थे. विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष ने भी उस समय विशेषाधिकार हनन के आवेदन पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वे उस विषय को भूल चुके हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से की है ये मांग

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष ने 13 जुलाई 2023 को विधानसभा मार्च के दौरान विधायकों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और विधानसभा जाने से रोकने के विरूद्ध बिहार विधानसभा के अध्यक्ष-सचिव को विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकृत करते हुए लाठी चार्ज हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों विरूद्ध विशेषाधिकारी हनन का अवमाननावाद चलाया जाए.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor News: लाठीचार्ज पर बोले PK- 'आदमी कल जाति के नाम पर फिर उसी को वोट देगा जिसने उसे लाठी मारी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget