एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान 5 साल के लिए चुने गए LJPR के अध्यक्ष, कई राज्यों में पांव जमाने की कर रहे हैं तैयारी 

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई.

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया. वहीं, इस पर चिराग पासवान ने बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने की बैठक में मुझे अगले पांच साल के लिए पुन: चुना है. बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई. आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता पार्टी के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है.

बैठक को लेकर क्या बोले चिराग पासवान?

चिराग पासवान ने आगे कहा कि देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी. उनकी पार्टी बीजेपी के साथ है. उन्होंने बताया कि बैठक में एसटी/एससी कानून समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी जातीय जनगणना की पक्षधर है. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने कहा कि हम लोग 'सबका साथ, सबका विकास' को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. आने वाले समय में हमारी पार्टी झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी.

झारखंड चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बता दें कि चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर दावा किया है. वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पहले ही 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है. दोनों पार्टियां एनडीए की सहयोगी हैं. इसलिए, बीजेपी लोजपा (आर) और जेडीयू के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है. इस सब के बीच, झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की क्या रणनीति होगी, इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं. राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं.

ये भी पढे़ं: 'वह पहले सत्ता...', जाति जनगणना पर राहुल गांधी के दिए बयान पर जीतन राम मांझी ने तंज भरे दिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget