एक्सप्लोरर

लालू यादव से हुई पशुपति पारस की मुलाकात, चिराग पासवान के खिलाफ क्या कर रहे प्लान? जानिए

Lok Sabha Election 2024: पशुपति पारस यह समझ चुके हैं कि महागठबंधन उन्हें तरजीह नहीं दे रहा है. हाजीपुर सीट को लेकर भी महागठबंधन में संशय की स्थिति बनी हुई है.

Lok Sabha Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने लालू यादव (Lalu Yadav) से मुलाकात कर ली है. बीते बुधवार (21 मार्च) को दोनों नेताओं ने मुलाकात की है. दोनों के बीच क्या बात हुई है यह उन्होंने अभी तक मीडिया के सामने खुलासा नहीं किया है, लेकिन अंदरखाने से जो बातें सामने आई हैं वह पशुपति पारस की पार्टी के लिए ठीक नहीं है.

पशुपति ने मांगी चिराग वाली पांच सीटें

पार्टी से जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि पशुपति पारस ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उन्होंने पहला प्रस्ताव यह रखा कि चिराग पासवान जिन पांच सीटों पर लड़ने वाले हैं वही पांच सीटें उन्हें दे दी जाए. हालांकि इस पर लालू प्रसाद यादव राजी नहीं हुए. पशुपति पारस ने तीन सीटों की डिमांड अंतिम रूप में की. इसमें समस्तीपुर, नवादा और अपने लिए खुद हाजीपुर की सीट मांगी है.

लालू प्रसाद यादव ने समस्तीपुर और नवादा सीट को उसी वक्त खारिज कर दिया जबकि उनके लिए हाजीपुर सीट के लिए भी पूरी तरह से हरी झंडी नहीं दी है. लालू प्रसाद ने कहा है कि इस पर निर्णय लिया जाएगा. अब पशुपति पारस यह समझ चुके हैं कि महागठबंधन उन्हें तरजीह नहीं दे रहा है. हाजीपुर सीट को लेकर भी महागठबंधन में संशय की स्थिति बनी हुई है.

प्रिंस राज के विचार पशुपति पारस से अलग

पशुपति पारस क्या करेंगे, महागठबंधन में उनकी एंट्री होगी या नहीं होगी यह कहना मुश्किल दिख रहा है. स्व. रामचंद्र प्रसाद पासवान के बेटे और सांसद प्रिंस राज का भी चाचा पशुपति पारस के प्रति विचार मिलता नहीं दिख रहा है. एक नेता ने बताया कि प्रिंस राज अपने नेताओं से यह कह रहे हैं कि पशुपति पारस को समझाया जाए. बीजेपी से नाता तोड़ना ठीक नहीं है. बता दें कि एनडीए की ओर से प्रिंस राज को बिहार में एमएलसी और मंत्री पद देने का ऑफर मिला था जबकि पारस को किसी राज्य का राज्यपाल बनने का ऑफर मिला था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस राज इस पर तैयार हैं और बीजेपी के नेताओं के टच में भी हैं.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में पप्पू यादव की पार्टी JAP के विलय के बाद क्यों नाराज हो गए अखिलेश सिंह? आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget