एक्सप्लोरर

अब नीतीश कुमार के गढ़ में चिराग पासवान भरेंगे हुंकार, 29 जून को 'बहुजन भीम संकल्प रैली'

Chirag Paswan: यह रैली राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में होगी. आरा में जो रैली हुई थी वह 'नव संकल्प रैली' थी, लेकिन यहां बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से रैली की जा रही है.

Bihar News: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बीते 8 जून को आरा के रमना मैदान से नव संकल्प रैली को संबोधित किया. उस दिन उन्होंने घोषणा करते हुए लोगों से कहा था कि आप लोग जहां से चाहेंगे वहां से मैं चुनाव लडूंगा. इस बीच अब चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ में हुंकार भरने वाले हैं. 

राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में होगी रैली

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 29 जून को राजगीर में 'बहुजन भीम संकल्प रैली' करने वाले हैं. यह रैली राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में होगी. पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान मुकुट ने बताया, "यह रैली काफी ऐतिहासिक होगी. वैसे तो नालंदा जिले के लिए यह रैली है, लेकिन इसमें मगध क्षेत्र के नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद जिले की जनता के साथ-साथ भी उपस्थित होंगे. यह मैदान 15 से 20 बीघा में है. उम्मीद है पूरा मैदान खचाखच भरा रहेगा." 

दावा किया कि यह रैली आरा से भी बड़ी और ऐतिहासिक होने वाली है. उन्होंने कहा कि आरा में जो रैली हुई थी वह 'नव संकल्प रैली' थी, लेकिन यहां बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से रैली की जा रही है.

रैली का मकसद ताकत दिखाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में रैली के पीछे चिराग पासवान की क्या मंशा है इस पर पार्टी के एक प्रदेश स्तर एक नेता ने बताया, "आरा की रैली बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की भूमिका का आगाज था, लेकिन दूसरी रैली चिराग की ताकत को दर्शाएगा." हालांकि उन्होंने कहा कि एनडीए में कहीं कोई विरोधाभास नहीं है. यह रैली विरोधियों को दिखाने के लिए है. बता दें कि बीते 6 जून को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भी राजगीर में बड़ी रैली कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- 'जबरिया खोट निकालते-निकालते…', मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget