एक्सप्लोरर

'जबरिया खोट निकालते-निकालते…', मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. पढ़िए मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Rohini Acharya: नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं. बीजेपी का कहना है कि मोदी सरकार इन 11 सालों में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है. इस बीच लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने हमला किया है. मंगलवार (10 जून, 2025) की सुबह उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश की बदहाली के ग्यारह साल…"

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में कहा है, "नेहरू जी, इंदिरा जी, यूपीए की सरकारों की उपलब्धियों में जबरिया खोट निकालते-निकालते, पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को अपना बताते-बताते ही बीत गए मोदी सरकार के ग्यारह साल. ग्यारह सालों में कुछ ऐसा किया ही नहीं जिसे ये सरकार बता सके बेमिसाल, अर्थव्यवस्था कर दी फटेहाल और देश को दिया भ्रष्टाचार, बलात्कार व झूठे प्रचार का उपहार."

'डॉलर के मुकाबले दिन-ब-दिन कमजोर होता रुपया'

रोहिणी आचार्य ने आगे अपने पोस्ट में देश की जमीन पर विदेशी अतिक्रमण, सीमा पार से धड़ल्ले से जारी घुसपैठ, अनवरत आतंकवाद का प्रहार, कमरतोड़ बेलगाम महंगाई, बेहिसाब बेरोजगारी, डॉलर के मुकाबले दिन-ब-दिन कमजोर होता रुपया, देश पर विदेशी कर्जे का ऐतिहासिक बोझ, गलत विदेश-नीति से वैश्विक पटल पर अलग-थलग पड़ता भारत, पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में पिछले दो वर्षों से कायम अराजकता, संवैधानिक संस्थाओं-व्यवस्थाओं पर कब्जे की कोशिशें, संविधान को बदलने की कुत्सित मंशा का आरोप लगाया है.

वे आगे लिखती हैं, "विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल, सैन्य-बलों के पराक्रम व सेना के अभियानों को अपना श्रेय बता चुनावी-राजनीतिक फायदा लेने की कवायदें, सामाजिक-धार्मिक वैमनस्यता-विद्वेष का एक सूत्री एजेंडा, अल्पसंख्यकों-दलितों की प्रताड़ना, महीने भर के लिए मात्र पांच किलो अनाज का झोला, चुनी गई सरकारों को गिराने की साजिशें, सवाल उठाने वालों पर दमनात्मक-प्रतिशोधात्मक कार्रवाई, बलात्कारियों, यौनचारियों, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, संसाधनों-सरकारी उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपे जाने का सिलसिला, यही सब तो पिछले ग्यारह सालों में देश को मोदी सरकार से मिला है, मगर बड़ी बेशर्मी से पीठ खुद ही थपथपाने का जारी है सिलसिला."

यह भी पढ़ें- बिहार के CM और BJP पर सुबह-सुबह क्यों फायर हो गए लालू यादव? 'नीतीश बतावें कि…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget