एक्सप्लोरर

Assembly Elections: 'चिराग फॉर्मूला' से 2025 के चुनाव में फिर डैमेज होंगे नीतीश कुमार? कहा- अब CM खाता भी नहीं खोल पाएंगे

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान हमेशा से सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: लोजपा रामविलास पासवान (LJP Ram Vilas Paswan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई भी चीज नहीं बची है. सीएम नीतीश कुमार को किसी चीज की जानकारी नहीं होती है. ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई हक नहीं है. 2020 में आप तीसरे नंबर पर आए थे. दूसरों की कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं. नीतीश कुमार 2025 में खाता भी नहीं खोल पाएंगे.

'बिहार में महाजंगलराज से भी बढ़कर स्थिति है'

चिराग पासवान ने कहा कि छपरा की घटना मामूली घटना नहीं है. छपरा में मैं उन पीड़ितों से जाकर मिला उन्होंने कहा कि हथौड़े से पीटा गया और दो लोगों की मौत हो जाती है. एक अभी हॉस्पिटल में भर्ती है. बिहार में बढ़ रहे अपराध पर लोग सवाल पूछेंगे ही कि कितनी हत्याएं के बाद बिहार बदलेगा? पटना में चार लोगों को गोली मार दी जाती है. बिहार में रहना कितनी असुरक्षित हो गया है? यह जंगलराज का विकल्प बताकर आए थे आज की तारीख में महाजंगलराज से भी बढ़कर स्थिति है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश रहते हैं. उनसे कोई भी सवाल पूछिए तो हमें मालूम ही नहीं कहते है. 

होम्योपैथिक का मुद्दा चिराग ने उठाया

लोजपा रामविलास अध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी कानून के बहाने होम्योपैथिक दवाई की कारोबार को बिहार सरकार बंद करने की फिराक में है. शराबबंदी कानून से जहां बिहार के रेवेन्यू की लॉस हो रही है वहीं, इससे होम्योपैथिक से भी सरकारी खजाना खाली होने की उम्मीद है. बिहार में होम्योपैथिक को समाप्त करने की साजिश सरकार के द्वारा की जा रही है. मैं खुद होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन करता हूं. केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा गठन किया गया था लेकिन बिहार सरकार होम्योपैथिक एजेंसियों पर छापेमारी करवा रही है और उनको बंद कराने में लगी है. जानबूझकर इस संस्थान को बंद कराने की कोशिश की जा रही है. 

डॉक्टरों को टारगेट किया जा रहा है- चिराग

चिराग ने आगे कहा कि होम्योपैथी संस्थान का रजिस्ट्रेशन होता है उनके खिलाफ सरकार साजिश कर रही है. जिस तरीके से जहरीली शराब से लोगों की मौतें हुई हैं उसमें डॉक्टर का नाम उछाला जा रहा है. होम्योपैथी की छवि को खराब किया जा रहा है. बिहार सरकार इसको पूरी तरीके से समाप्त कर देना चाहती है. शराबबंदी कानून के आड़ में सरकार इसे बंद कराना चाहती है. शराबबंदी कानून से राजस्व का नुकसान हो रहा है. इस पर कोई विचार नहीं है. बिना किसी जांच के और बिना किसी प्रमाण के डॉक्टरों को टारगेट किया जाता है. मैं भारत की संसद में इस विषय को उठाऊंगा. इस षड्यंत्र को मैं रोक लगाने की कोशिश करूंगा.

ये भी पढ़ें: Neha Singh Rathore की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कैमूर की घटना, सिंगर बोलीं- हर्जाना मांगने पर मालिक ने की अभद्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget