एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर चिराग पासवान और रवि शंकर प्रसाद का पलटवार, जानें क्या कहा

Bihar Politics: राहुल गांधी ने कहा है कि मोहन भागवत पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. इस बयान को लेकर उन पर पलटवार किया गया है. पढ़िए किसने क्या कहा.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार (15 जनवरी) को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कई बार क्या बातें बोल जाते हैं वो समझ के परे होता है. वो बीजेपी और आरएसएस से लड़ाई लड़ते-लड़ते भारत से भी लड़ाई लड़ने लग गए हैं. समझ के परे है कि वो कहना क्या चाह रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा कि मैं हर किसी की भावना का सम्मान करता हूं, लेकिन उनकी भावना भी समझ नहीं आती तो उसके ऊपर प्रतिक्रिया देना उचित ही नहीं है.

चिराग पासवान से पूछा गया कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि अगर आप समझते हैं कि हम सिर्फ बीजेपी और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है, इन दोनों ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है. अब हम बीजेपी, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि अगर वे भारत से ही अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो बहुत बड़े प्रश्न चिह्न खड़े हो जाते हैं. अग्रेशन में आप (राहुल गांधी) इतना नहीं बोल सकते कि देश से ही आप अपनी लड़ाई खड़ी कर दें. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस के नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने इन सारी बातों को रखने का काम किया, लेकिन जब वे बीजेपी और आरएसएस के साथ अपनी लड़ाई में प्रमुखता से भारत का भी जिक्र करते हैं तो मुझे लगता है कि देश की जनता इन तमाम बातों को सुन रही है. उनके साथी नेताओं को भी उनकी सोच पर अध्यन करने की जरूरत है कि क्या वे भी उनकी सोच को समर्थन करते हैं.

रवि शंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा है कि मोहन भागवत पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए. इस पर बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी न देश समझते हैं और न संविधान समझते हैं. राहुल गांधी जिस प्रकार की भाषा बोलते हैं वो 'माओवादी' भाषा है और हम इसकी बहुत भर्त्सना करता हूं. न वे हिंदूस्तान समझते हैं न वे संविधान समझते हैं. इसलिए अनाप-शनाप बक-बक करते हैं.

यह भी पढ़ें: बहन से बदसलूकी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, सुपौल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget