एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022: छठ व्रतियों के लिए काम की खबर, पटना में 16 घाट खतरनाक घोषित, जिला प्रशासन ने दी पूरी लिस्ट

Chhath Puja Vrat News: 28 अक्टूबर को नहाए खाए से व्रत की शुरुआत हो रही है. पटना जिला प्रशासन ने 105 घाटों को चिह्नित किया था. आज 105 घाटों में 16 को खतरनाक घोषित किया है.

पटना: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार 28 अक्टूबर से होगी. 28 अक्टूबर को नहाए खाए (Nahay Khay Date 2022) है. 29 अक्टूबर को खरना (Kharna Puja Date 2022), 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 31 अक्टूबर की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ समाप्त हो जाएगा. इधर, पटना जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को खतरनाक घाटों की लिस्ट भी जारी की गई है.

छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए पटना में जिला प्रशासन ने 105 घाटों को चिह्नित किया था. आज बुधवार को जिला प्रशासन ने 105 घाटों में 16 घाट को खतरनाक घोषित किया है. इन घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों या किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है. आज ही सीएम नीतीश कुमार ने घाटों का जायजा भी लिया है. नीचे देखें खतरनाक घाटों की लिस्ट.

16 खतरनाक घाटों की सूची

  • नारियल घाट
  • जेपी सेतु पूर्वी घाट
  • बांस घाट
  • कलेक्ट्रेट घाट
  • महेंद्रु घाट
  • टीएन बनर्जी घाट
  • अंटा घाट
  • अदालत घाट
  • मिश्री घाट
  • टेढ़ी घाट
  • गड़ेरिया घाट
  • नूरुदुदिन घाट
  • भरहरवा घाट
  • महाराजा घाट
  • कांटाही घाट
  • गुरु गोविंद सिंह कॉलेज घाट/किला घाट

गंगा का जलस्तर अभी भी ज्यादा

बता दें कि गंगा नदी का जलस्तर कुछ दिन पहले काफी ज्यादा था लेकिन पिछले एक सप्ताह से औसतन प्रतिदिन आठ इंच पानी घट रहा है. अगले चार दिन में ढाई से तीन फीट पानी घटने की संभावना है. पिछले वर्ष छठ पर्व के दिन 10 नवंबर 2021 को जलस्तर 45.45 मीटर था. इस वर्ष छठ पर्व के दिन यह 46.0 मीटर से ज्यादा रहने का अनुमान है.

घर पर छठ करने वालों को टैंकर से मिलेगा गंगाजल

छठ में किसी तरह श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसको लेकर पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि, पटना जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों लगातार तीन दिनों से सभी घाटों पर पैदल भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे हैं. पटना डीएम ने कहा है कि जो भी श्रद्धालु छठ घाट पर ना आकर अपने घर पर छठ करते हैं उनके लिए जिला प्रशासन की ओर से टैंकर में भरकर गंगाजल पहुंचाया जाएगा. गंगा घाट के अलावा पटना के कई तालाबों पर भी साफ सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घायल हुए थे नीतीश कुमार, खुद दिखाई चोट, पेट और पैर में जख्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget