एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े लोक आस्था का पर्व छठ आज, सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

छठ की मुख्य पूजा के लिए सभी प्रदेशवासी काफी उत्साहित हैं. आज शाम को घाटों या तालाबों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. कल उगले सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा.

पूर्वांचलियों के सबसे बड़े पर्व छठ को बिहार में काफी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इन दिनों हर तरफ छठी मैया के गीत गुंजायमान हैं, सजी हुई सड़कों और गलियों की रौनक देखते ही बन रही है. कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद प्रदेशवासियों में छठ का उत्साह दोगुना है. पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लोगों ने घर में ही छठ पर्व मनाया था लेकिन इस साल कोरोना की लहर कमजोर होने पर घाटों पर छठ पूजा की जा रही है.

आज छठ पर्व की मुख्य पूजा है

 चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन यानी कल कार्तिक शुक्ल पंचमी पर खरना संपन्न हुआ और आज छठ की मुख्य पूजा के लिए सभी प्रदेशवासी काफी उत्साहित हैं. आज शाम को घाटों या तालाबों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. कल उगले सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा.

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

आज छठ पर्व की मुख्य पूजा के लिए मुंगेर, लखीसराय के सूर्यगढ़ा, भागलपुर के खरीक, औरंगाबाद के देव, बिहारशरीफ के बड़गांव, बाढ़ के पंडारक, पटना के उलार समेत कई प्रमुख सूर्य मंदिरों और नदी तालाबों के किनारे काफी संख्या में आस्था में डूबे श्रद्धालुओं का तांता लगेगा जो अपनी मनोकामना मांगते हुए अस्ताचलगामी (डूबते हुए सूर्य) को अर्घ्य देंगे. गुरुवार को चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उदयगामी सूर्य (उगते हुए सूर्य) को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ  संपन्न हो जाएगा.

सूर्य को अर्घ्य देने का क्या है शुभ समय

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त शाम 4.30 बजे से 5.26 तक है. वहीं उगते सूर्य या उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ समय सुबह 6.34 बजे से है. बता दें कि शाम के समय सूर्य देव को गंगा जल से अर्घ्य दिया जाएगा. वहीं उगते सूर्य को कच्चे दूध से अर्घ्य दिया जाता है. छठ के पर्व पर सूर्य की उपासना का काफी महत्व माना जाता है. 

ये भी पढ़ें

Delhi: लोक आस्था के महापर्व छठ की मुख्य पूजा आज, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Chhath Puja 2021: देश में छठ पूजा की धूम, यूपी के घाटों पर सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Bihar LPG Crisis: गैस के लिए मारामारी के बीच सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
LPG के लिए मारामारी के बीच बिहार के सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
Nawada News: नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget