एक्सप्लोरर

Delhi: लोक आस्था के महापर्व छठ की मुख्य पूजा आज, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

छठ के पर्व का आज तीसरा दिन है. आज व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और कल उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसी के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का समापन हो जाएगा.

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की पूजा आज की जाएगी. शाम के समय डूबते सूर्य को व्रती नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य देंगे. गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा.

सोमवार को छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुई थी. मंगलवार को खरना और आज तीसरे दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. पूर्वांचलियों का सबसे बड़ा और पवित्र पर्व बिहार, यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है. दिल्ली में जहां भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं वे छठ का पर्व धूमधाम से मनाते हैं.

दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने पर छठ पूजा का उत्साह दोगुना

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ की अनुपम छटा बिखरी हुई है. कोरोना की लहर कमजोर होने के बाद यहां लोगों में छठ का उत्साह देखते ही बन रहा है. हालांकि यमुना में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं के स्नान करने की तस्वीरें बीते दिन वायरल हुई थी जिसे देखकर हर कोई दहल गया था. बता दें कि दिल्ली सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है. दिल्ली सरकार द्वारा कई जगहों पर घाट बनाए गए हैं जहां व्रती सूर्य देव को अर्घ्य देंगे.

छठ पूजा की अनुमति न देने के दिल्ली सरकार के फैसले पर आज हो सकती है SC में सुनवाई

वहीं बता दें कि यमुना नदी के घाट पर छठ पूजा की अनुमति न देने के दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. याचिकाकर्ता द्वारा मांग की गई है कि कोर्ट दिल्ली सरकार को यमुना किनारे पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर केस दर्ज न करने का आदेश दे.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने यमुना में जहरीले झाग के लिए दिल्ली सरकार को ठहराया दोषी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि छठ पूजा के लिए जो लोग व्रत रख रहे हैं उनको दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से झाग वाले पानी मैं अपनी जान को जोखिम में डालकर उतरना पड़ रहा है. दिल्ली सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय, उल्टा उन महिलाओं को दोषी ठहरा रही है जो जान को जोखिममें डालकर झाग में उतर रही है यह पापपूर्ण कथन है जो केजरीवाल के सिर चढ़कर बोलने वाला है प्रदूषित जल क्या हरियाणा या यूपी से आता है.

ये भी पढ़ें

Delhi Dengue News: डेंगू को फैलने से रोकने के लिए हाई कोर्ट ने NRDMC और दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया

Delhi News: पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, श्रीनिवास बीवी बोले- आज महंगाई जानलेवा बन गई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget