एक्सप्लोरर

Chhath 2024: पटना के घाटों के बारे में बताएगा ये ऐप और वेबसाइट, छठ पूजा पर जिला प्रशासन की बड़ी पहल

Chhath 2024: डीएम और एसएसपी ने छठ पूजा से संबंधित वेबसाइट और ऐप का लोकार्पण किया गया. www.chhathpujapatna.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

Chhath Puja 2024: बिहार की राजधानी पटना में छठ को लेकर जोर-शोर से तैयारी हो रही है. पटना जिला प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इस बीच प्रशासन की ओर से एक और बड़ी पहल की गई है. अब घाट पर जाने से पहले ही आप घर बैठे वहां की सारी डिटेल्स वेबसाइट और ऐप से देख सकते हैं. सोमवार (04 नवंबर) को पटना डीएम एवं एसएसपी की ओर से इससे संबंधित वेबसाइट और ऐप का लोकार्पण किया गया.

घाट और पार्किंग आदि की मिलेगी पूरी जानकारी

जिला प्रशासन की ओर से जो वेबसाइट बनाया गया है उसका लिंक www.chhathpujapatna.in है. इसके ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड भी किया जा सकता है. वेबसाइट एवं ऐप पर छठ पूजा से संबंधित सभी जानकारी जैसे घाट एवं पार्किंग स्थल, पार्किंग स्थल, घाट तक जीपीएस नेविगेशन की सुविधा, खतरनाक/अनुपयोगी घाटों की सूची, तालाबों की सूची, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारी का संपर्क संख्या, शिकायत-सुझाव आदि की सुविधा उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- Chhath 2024: बिहार में छठ के दिन किस जिले में कितने बजे सूर्यास्त और सूर्योदय? जानें अर्घ्य देने का समय

पटना में 102 घाटों पर किया जा सकता है छठ

बताते चलें कि पटना के दानापुर से लेकर दीदारगंज तक छोटे-बड़े कुल 114 घाट हैं. इनमें 102 घाट छठ करने लायक हैं. इसे जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया गया है. इन घाटों पर श्रद्धालु छठ करने के लिए जा सकते हैं. वहीं पांच घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है जबकि सात घाटों को अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है. 102 गंगा घाटों के अलावा 63 तालाब और 45 पार्कों में भी छठ पूजा के लिए तैयारी की गई है. 

राजधानी पटना में कौन-कौन से हैं खतरनाक घाट?

जो पांच घाट खतरनाक हैं उनमें बांस घाट, राजापुर पुल घाट, एलसीटी घाट, पहलवान घाट और बुद्ध घाट शामिल हैं. वहीं इनके अलावा जो सात घाट अनुपयोगी घाट हैं उनमें टीएन बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट, अदालत घाट, गुलबी घाट, भरहरवा घाट और करनाल गंज घाट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chhath 2024: नहाय-खाय के साथ आज से महापर्व शुरू, क्या है छठ का महत्व? पहली बार कहां हुआ था? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget