एक्सप्लोरर

छपरा में गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Chhapra Crime News: छपरा के गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने से यात्रियों में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Bihar News: बिहार के छपरा में गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन के पास से आज सोमवार को ट्रॉली बैग से महिला का शव बरामद किया गया हैं. गोल्डिनगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से रेलवे ट्रैक के बगल में लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा हुआ था. मृतक महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है. हालांकि उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है. 

बताया जा रहा है कि गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन पर सोनपुर से एक पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म संख्या-1 पर आने वाली थी. जिसमें सवार होने के लिए यात्री वहां पहुंचे थे, इस दौरान यात्रियों को प्लेटफार्म पर दुर्गंध महसूस हुई. जिसके बाद कुछ यात्री खुले में पड़े लाल रंग के ट्रॉली बैग के पास पहुंचे. उन्हें ट्रॉली बैग में महिला का शव दिखाई दिया.  

हाथों-पैरों को मोडकर ट्राली में ठूंसा गया शव
जानकारी के अनुसार, महिला के हाथों-पैरों को मोडकर शव को ट्राली के अंदर ठूंसा गया था. शव को ढ़कने के लिए उसपर दो-तीन कपड़े रखे गए थे. मृतक महिला ने प्रिंट कलर की कुर्ती के साथ सफेद रंग का लोअर पहना हुआ है. महिला के शव के साथ एक एरिस्ट्रोक्रेट कंपनी का बैग और लेडीज जीन्स भी मिली है.

ट्रॉली बैग में महिला का शव होने पर यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी दी. जिसके बाद जीआरपी थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई गई. 

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. इसके साथ महिला की पहचान की कोशिश भी की जा रही है. घटना के संदर्भ में एसएसपी सदर राज किशोर सिंह ने बताया कि गोल्डिनगंज स्टेशन बाउंडरी के पास 20 मीटर की दूरी पर महिला का शव ट्रॉली से बरामद किया गया हैं.

साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को गोल्डिनगंज स्टेशन के पास फेंका गया हैं. फिलहाल थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही जानकारी स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ झूमे JDU विधायक, गाल से सटा दिए नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 15 दिन में निपटाने होंगे दाखिल-खारिज के मामले, दिलीप जायसवाल का आदेश, 'आम लोगों को...'
बिहार: 15 दिन में निपटाने होंगे दाखिल-खारिज के मामले, दिलीप जायसवाल का आदेश, 'आम लोगों को...'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
बांकीपुर से रितु जायसवाल होंगी BJP की प्रत्याशी? जान लीजिए नितिन नवीन वाली सीट का समीकरण
बांकीपुर से रितु जायसवाल होंगी BJP की प्रत्याशी? जान लीजिए नितिन नवीन वाली सीट का समीकरण
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सियासत तेज, RJD बोली- 'ये बात तो…'
कॉकरोच जनता पार्टी पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सियासत तेज, RJD बोली- 'ये बात तो…'

वीडियोज

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Embed widget