एक्सप्लोरर

चंदन मिश्रा हत्याकांड: मर्डर में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त… शूटर तौसीफ को देने होंगे इन सवालों के जवाब

Chandan Mishra Murder Case: इस कांड में मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. चार आरोपी बंगाल से तो तीन आरा के बिहिया से पकड़े गए हैं.

17 जुलाई 2025 को पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. तौसीफ समेत चार आरोपी बंगाल से पकड़े गए हैं. तीन आरोपियों को आरा के बिहिया से पकड़ा गया है. तौसीफ पुलिस रिमांड पर है. उससे पूछताछ हो रही है.

कई ऐसे सवाल हैं जिसका पुलिस तौसीफ से जवाब चाह रही है. हत्या किसके इशारे पर की गई? कैसे प्लान बना? हत्या के बाद उस हथियार को कहां छुपाया गया है? सुपारी कितने की मिली थी? फिलहाल तौसीफ से गुप्त जगह पर रिमांड में पूछताछ हो रही है. बाकी आरोपियों से भी पूछताछ आगे की जा सकती है. 

दानापुर से लावारिस हालत में बाइक जब्त

एसटीएफ और पटना पुलिस लगातार इस हत्याकांड मामले में छापेमारी कर रही है. इसी का परिणाम है कि हत्या में इस्तेमाल की गई एक बाइक पटना के दानापुर से बरामद हो गई है. बाइक को बीते मंगलवार (22 जुलाई, 2025) की दोपहर लगभग एक बजे दानापुर के कैंट क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास से लावारिस हालत में बरामद किया गया.

कांड के बाद तौसीफ ने बदल लिया लुक 

दूसरी ओर जो सवालों की लिस्ट है वही सवाल अन्य अपराधियों से भी किए जा सकते हैं. सबके जवाब का मिलान किया जाएगा. यह बाद सामने आई है कि तौसीफ और उसकी टीम के सदस्य घटना के बाद पहचान छुपाने में माहिर हैं. हत्याकांड के बाद सीसीटीवी फुटेज में तौसीफ लंबे बाल के साथ दिख रहा था. दाढ़ी थी. जब बंगाल से गिरफ्तारी हुई तो उसके बाल छोटे थे. दाढ़ी भी नहीं थी. उसे गिरफ्तार किया गया तो वह बिल्कुल अलग लुक में था. तौसीफ के साथ निशु खान, हर्ष और भीम को कोलकाता से गिरफ्तार कर बीते सोमवार को पटना लाया गया था. तौसीफ के अलावा बाकी तीन बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget