एक्सप्लोरर

Caste Based Census: तेजस्वी यादव की बड़ी मांग, कहा- नीतीश सरकार इसी सत्र में जातीय जनगणना कराने की करे घोषणा

तेजस्वी ने कहा कि अभी तक सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नहीं बुलाई गई है. ऐसे में हमारी मांग है कि राज्य सरकार इसी सत्र में घोषणा करे कि सरकार अपने खर्चे पर जातीय जनगणना कराएगी.

पटना: बिहार में जारी सियासी उथल पुथल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने फिर एक बार जातीय जनगणना (Caste Based Census) के मुद्दे को उठाया है. बिहार विधानसभा परिसर में बुधवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये मांग की, कि बिहार सरकार विधानसभा के इसी सत्र में अपने खर्च से राज्य में जातीय जनगणना कराने की घोषणा करे. तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने एक बार जातीय जनगणना कराने से इनकार कर दिया है. ऐसे में राज्य सरकार को इसी सत्र में घोषणा करना चाहिए कि राज्य सरकार अपने खर्चे पर जातीय जनगणना कराएगी.

तेजस्वी ने इस बात पर जताया आश्चर्य

तेजस्वी ने कहा कि अभी तक सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) द्वारा नहीं बुलाई गई है. वहीं, विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि ये अद्भुत है कि ये लोग विधानसभा में बोतल गिन रहे हैं, लेकिन शराब कहां से आई, इतने जिलों को क्रॉस करके पटना तक शराब कैसे पहुंची, इसकी जांच में इन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है. ये लोग ईमानदारी से जांच करते तो सबों को शर्मिंदा नहीं होना पड़ता. आज इन्हीं लोगों की वजह से बिहार की बदनामी हो रही है.

अपनी ही सरकार की बखिया उधेड़ने में जुटे BJP MLA, सदन में मंत्री से पूछा ऐसा सवाल की बोलती हो गई बंद, जानें मामला

शराबबंदी कानून को लेकर मचा है बवाल

बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है. विपक्ष के नेता शराबबंदी कानून को विफल बताते हुए नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. इसी क्रम में मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतल मिली, जिसके बाद बवाल मच गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को जमकर घेरा.  

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “अदभुत! बिहार विधानसभा परिसर के अंदर में शराब की बोतलें बरामद. अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है. CM के चेंबर से मात्र चंद कदम की दूरी पर विभिन्न ब्रांड की शराब ही शराब उपलब्ध. कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है, शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए! शर्मनाक!”

यह भी पढ़ें -

अपने मंत्री को घिरता देख बचाव में उतरे नीतीश कुमार, BJP विधायक को लगाई फटकार, पूछा- खुद क्या किया था?

बिहार: विधानसभा में संजय सरावगी को देखते ही भाई वीरेंद्र लगे 'मनाने', कहा- आइए हाथ मिला लीजिए, BJP MLA ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget