एक्सप्लोरर

BPSC Teacher News: बीपीएससी शिक्षक भर्ती में कई मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने शुरू किया आंदोलन, प्रक्रिया पर उठाए सवाल 

BPSC Teacher Recruitment: एक तरफ बीपीएससी शिक्षक भर्ती द्वारा जारी रिजल्ट से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी है तो दूसरी तरफ कई अभ्यर्थी बहाली को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.

पटना: बीपीएससी द्वारा प्रथम चरण शिक्षक भर्ती (BPSC Teacher News) में नीतीश सरकार (Nitish Government) ने 120336 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का दावा किया. शिक्षा विभाग ने दावा किया कि सभी पास अभ्यर्थी स्कूलों में योगदान दे चुके हैं, लेकिन सच्चाई है कि 120000 में लगभग 93 हजार ही शिक्षक योगदान दिए हैं और प्रथम चरण में ही लगभग 23000 के करीब पद खाली है. इसको लेकर अनुत्तीर्ण शिक्षक लगातार हंगामा कर रहे हैं और उस रिक्त पद को भरने तथा किस आधार पर वह पद रिक्त हुई है? उसे जारी करने की मांग कर रहे हैं. आज (25 दिसंबर) शिक्षक अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग में धरना देते हुए बिहार शिक्षा और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के खिलाफ जमकर आंदोलन किया.

'बहुत सारी सीटें खाली आ रही हैं'

अभ्यर्थियों ने कहा कि BPSC TRE 1.0 में जो रिजल्ट का प्रकाशन 1 लाख 20 हजार 336 का हुआ था, उसमें लगभग योगदान की प्रकिया पूरी कर ली गई है. बीपीएससी द्वारा 1,20,336 रिजल्ट के डेटा के बाद बहुत सारी सीटें खाली आ रही हैं. सभी रिक्त सीटों पर जो मेघा सूची के आधार पर छात्र/छात्रा आ रहे हैं उनकी रिजल्ट प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा कक्षा (1-5) में जातिगत आधार पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशन किया जाना चाहिए.

बीपीएससी पूरक परिणाम जारी करे- अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने बताया कि हम लोग लगातार TRE 1.0 के अंतर्गत पूरक परिणाम की मांग कर रहे हैं. TRE 1.0 के परीक्षा फल प्रकाशन के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन द्वारा निर्देशित किया गया था कि इस परिणाम के बाद पूरक परिणाम जारी किया जाएगा. उक्त बयान के आलोक में हम सभी अभ्यर्थी आयोग और विभाग से  आग्रह करते है कि पूरक परिणाम जारी करे.

अभ्यर्थियों ने की पांच सूत्री मांग 

अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग से पांच सूत्री मांग की है, जिसमें सर्वप्रथम रिक्त पदों पर पूरक परिणाम प्रकाशित किया जाए. दूसरी मांग है कि फर्जी, मल्टीपल रिजल्ट, ड्रॉप आउट आदि अभ्यर्थियों की रिक्ति की गणना की जाए. तीसरे मांग है कि बीएड अभ्यर्थी जिनके पास डिप्लोमा नहीं पाई गई और विभन्न जिलों से निर्गत आदेश के आलोक में उनकी नियुक्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास जमा किया गया है तो वैसे रिक्त पदों की गणना होनी चाहिए. चौथी मांग है कि शिक्षक एवं अन्य सरकारी संगठन से जुड़े अभ्यर्थी जिन्होंने योगदान नहीं लिया वैसी रिक्तियां की गणना हो. वहीं, पांचवीं मांग है कि वैसे अभ्यर्थी जो डीएलएड, सीटेट में अनुतीर्ण पाए गए हो वैसे रिक्तियां की गणना की जाए.

ये भी पढे़ं: VIDEO: जेल में क्या-क्या हुआ? आगे राजनीति जॉइन करेंगे? abp न्यूज़ पर मनीष कश्यप का Exclusive इंटरव्यू

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget