एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में भतीजे ने भाला घोंपकर की चाचा की हत्या, घर पर अकेला था बुजुर्ग

Bihar Crime: मामला मुरार थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान फफ़दर गांव निवासी 58 वर्षीय ललन यादव के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Buxar News: बक्सर में शनिवार की देर रात रिश्ते में भतीजे ने अपने चाचा के सीने में भाला घोंपकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के वैसे (फफ़दर) गांव में ललन यादव जिनकी उम्र लगभग 58 वर्ष है. वो अपने घर पर अकेले मौजूद थे. इस दौरान उनका 30 वर्षीय भतीजा लाल बाबू यादव किसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करने लगा और अपने ही चाचा की भाला से बार-बार वार कर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि लाल बाबू यादव शराब के नशे में धुत था. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

पट्टीदारों से चल रहा था विवाद

इस घटना को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे ललन यादव के पुत्र रमेश कुमार यादव ने बताया कि हम लोग दो भाई हैं. जो प्राइवेट नौकरी करते हैं. इस दौरान हम लोग गांव से बाहर रहते हैं. गांव के खेत मेरे पट्टीदार ही जोतते आ रहे हैं. जिसके पैसे को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा था. इस विवाद में पट्टीदारों ने साजिश के तहत उनके पिताजी की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी. जिसमें उनके परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ने की घटना की पुष्टि 

इस घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना प्रभारी कमल नयन पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए आरोपी लाल बाबू यादव को कड़ी मशक्कत के बाद गांव से बाहर खेतों में दौड़ा कर पकड़ लिया. इस घटना में प्रयुक्त भाला को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. जिसकी पुष्टि फोन पर थानाध्यक्ष कमल नारायण पांडे ने की है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन गांव में नहीं है. इस मामले में परिजन के आने के बाद ही थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा. वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में हुआ बड़ा हादसा, दो दर्जन सवार लोगों की नाव नदी में पलटी, कई लोग लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget