एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया और कर दिया कांड, पुलिस ने पूरे मामले का किया पर्दाफाश

Bihar News: पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक युवक की पहचान रोहतास के रूपी गांव निवासी हरिज्ञान कुमार के रूप में हुई है.

Buxar News: जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां प्रेमिका ने ही पूर्व प्रेमी को फोन से बुलाकर परिजनों से हत्या करा दी. 24 घंटे के अंदर बक्सर के एसपी ने मामले का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत चार को गिरफ्तार किया. एक अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. बता दें कि बीते शुक्रवार को नवानगर थाना क्षेत्र के परमडीह पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. शव के ऊपर बाइक पड़ी हुई थी जिसको देखकर पहले तो रोड एक्सीडेंट जैसा प्रतीत हो रहा था. हालांकि पुलिस ने शव के गले पर निशान देखकर हत्या के अंदेशा पर जांच शुरू कर दी. 

प्रेमी वीडियो भेज कर करता था तंग

मृतक युवक की पहचान रोहतास के रूपी गांव निवासी हरिज्ञान कुमार के रूप में हुई है. पुलिस अनुसंधान में रूपी गांव की चांदनी कुमारी से उसका प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया. हरिज्ञान और चांदनी के बीच में पूर्व में प्रेम प्रसंग चल रहा था जहां पूर्व में दोनों घर से भाग गए थे. हालांकि बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था. घर वालों ने चांदनी की कहीं और शादी कर दी. वहीं, शादी के बाद हरिज्ञान कुमार चांदनी को वीडियो भेजकर तंग करने लगा जिसको लेकर चांदनी ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने एक सुनियोजित योजना के तहत चांदनी से फोन करवा कर हरिज्ञान को परम डीह पुल पर बुलाया जहां पूर्व से मौजूद परिजनों ने युवक की हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को देर शाम प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गठित टीम के अनुसंधान में यह पता चला कि युवक का प्रेम प्रसंग चांदनी से चल रहा था जिसमें युवक को चांदनी ने ही फोन पर बुलाकर परिजनों से हत्या करवा दी. इस घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्त, जिसमें चांदनी और उसके दो भाई के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है. 

आगे एसपी ने बताया कि घटना में शामिल रूपी गांव के बबन पासवान के पुत्र मलू उर्फ रामविलास पासवान, गौतम बुद्ध पासवान और चांदनी कुमारी के अलावा इसी गांव के हरे कृष्णा पासवान के पुत्र अनंत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्होंने मामले में इस कांड में संलिप्तता स्वीकार कर लिया है. सभी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढे़ं: 'वह पहले सत्ता...', जाति जनगणना पर राहुल गांधी के दिए बयान पर जीतन राम मांझी ने तंज भरे दिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget