एक्सप्लोरर

Budget 2023 Reaction: 'मखाने को लेकर केंद्र से थी उम्मीद', मंत्री सर्वजीत बोले- कुछ नहीं मिला, 2024 में किसान करेंगे फैसला

Union Budget 2023: केंद्रीय बजट को लेकर बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए इस बजट को चुनावी बजट बताया.

पटना: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को बजट (Union Budget 2023) पेश किया. इस बजट को लेकर तमाम राजनीतिक दिग्गज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, इस बजट को कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत (Kumar Sarvjeet) ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि इसे आम बजट बोलें या चुनावी बजट? मुझे यह चुनावी बजट दिखता है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 17 लाख मीट्रिक टन हम मखाने की खेती करते हैं और मुझे लगा था कि मखाने की जिस तरह से कोरोना काल में मांग बढ़ी थी बजट में इसको लेकर जरूर कुछ रहेगा लेकिन नहीं मिला. आने वाले समय में किसान फैसला करेंगे.

बीजेपी बकायेदार किसानों की बात नहीं करती है- सर्वजीत

कुमार सर्वजीत ने कहा कि  यह देश किसानों का है और बिहार के किसान फर्टिलाइजर को लेकर परेशान होते हैं मुझे पूरी उम्मीद थी कि इस बार के बजट में बिहार के गरीब किसानों के लिए कुछ रहेगा लेकिन मुझे कुछ नहीं दिखा. मुझे बस यह दिखा कि कौन सी योजना लाएं जिससे देश के पूंजीपतियों को फायदा होगा. वहीं, बीजेपी के साथियों का इतिहास रहा है बीजेपी कभी गरीब और बकायेदार किसानों की बात नहीं करती है.

'प्राकृतिक खेती का मार्केट कहां है?'

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए जाने की बात कह रहे हैं लेकिन इलको लेकर मार्केट पर कोई चर्चा नहीं हुई. गरीब किसान फसल को कहां बिक्री करेगा. हम जो प्राकृतिक खेती करने जा रहे हैं इसकी बढ़ावा की बात कह रहे हैं. इसकी मार्केट कहां है? वहीं, इसके अलावा कुमार सर्वजीत ने कहा कि यह जो किसान डंडे खाते हैं खाद के लिए लाइन लगते हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में किसान बजट के बारे में पूछेंगे कि क्या किसानों के फर्टिलाइजर के लिए बजट में कुछ नहीं था? यह सवाल जरूर पूछा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2023: बजट पर तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बिहार को कुछ नहीं मिला’, सब नील बटे सन्नाटा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget