एक्सप्लोरर

BSSC Paper Leak: BSSC पेपर लीक मामले का क्या है नालंदा कनेक्शन? BJP का नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप

Bihar Paper Leak Case: बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने मंगलवार को पीसी की है. इस दौरान उन्होंने बिहार में एसएससी पेपर लीक और बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर कई बातें कहीं हैं.

पटना: बिहार में बीएसएससी और बीपीएससी पेपर लीक के मुद्दे पर बीजेपी नेता संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने मंगलवार को सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश (Nitish Kumar) पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस मामले पर सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जान बूझकर प्रश्न पत्र लीक मामले में कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं. कहा कि अभी तक जो कुछ सामने आया है उसमें यह साबित हो रहा कि बिहार के अलावा एमपी पेपर लीक तक के मामले का तार नालंदा से जुड़ा है. इसकी जानकारी नीतीश कुमार को भी है.

नालंदा से जुड़े हैं पेपर लीक के तार

संजय जायसवाल ने कहा कि नालंदा के एक व्यक्ति का तार इस पूरे पेपर लीक प्रकरण से जुड़ा हुआ है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी है, लेकिन वह जानबूझकर इस पर कार्रवाई नहीं करवा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक हुए तो वहां 24 घंटे में कार्रवाई और मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जो इसमें लिप्त हैं  उस पर बुलडोजर गिराया चलेगा. अब इसका मुख्य तार बिहार से जुड़ा हुआ है. हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है. संजय जायसवाल ने कहा कि हम जब पढ़ाई करते थे उस समय भी पेपर लीक हुआ था और उस वक्त भी तार नालंदा से ही जुड़ा था. नीतीश कुमार जानबूझकर इस मामले पर कार्रवाई नहीं करवा रहे. बता दें कि मई में बीपीएससी का पेपर लीक हुआ था. इसके बाद दिसंबर 2022 में एसएससी का भी पेपर लीक हुआ. इसे लेकर बिहार में भारी बवाल भी मचा था.

नीतीश की यात्रा पर हमला

संजय जायसवाल ने मंगलवार को पीसी के दौरान नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर भी हमला बोला. कहा कि नीतीश की यात्रा में कई जगह तेजस्वी यादव भी जा रहे हैं. हालांकि ये नीतीश की समाधान नहीं टाइमपास यात्रा है. आगे कहा कि मुख्यमंत्री खुद तो कुछ करते नहीं है. साथ ही केंद्र की भी किसी योजना पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में वो जनता का क्या ही समाधान करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार में देश चलाने का विजन’, ललन सिंह ने दे दिए कई उदाहरण... तो इसलिए PM बन सकते मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget